हवन यज्ञ के साथ भाजपा के गायत्री पाठ का समापन
कोरोना महामारी से रक्षा की कामना लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित मंत्र पाठ मंगलवार को संपन्न हो गए। सप्ताह भर से जारी इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रोजाना गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया।
जागरण संवाददाता, जम्मू :
कोरोना महामारी से रक्षा की कामना लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित मंत्र पाठ मंगलवार को संपन्न हो गए। सप्ताह भर से जारी इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रोजाना गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। बुधवार को समापन पर सभी जगह हवन-यज्ञ करके लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की गई। पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर परिसर में भी हवन-यज्ञ किया गया। इसमें पूर्व राज्यमंत्री प्रिया सेठी व अन्य ने पूर्णाहुति डाली। पुराने शहर के वार्ड-11 में भी मंगलवार को हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें जम्मू नगरनिगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य परवीन अरोड़ा, जिला सचिव संगीता आनंद, कार्यकारी कमेटी सदस्य सुरेंद्र कौर के साथ सुमन कपूर, ममता आनंद व बिदू शर्मा ने आहुतियां डालकर शहरवासियों की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। उधर अखनूर में जिला अध्यक्ष रीटा वर्मा ने महिला मोर्चा की अन्य सदस्यों के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया।