Move to Jagran APP

देश को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निस्वार्थ भाव से जनसेवा कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा देश को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 12:44 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 12:44 PM (IST)
देश को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगी भाजपा
देश को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगी भाजपा

जम्मू, राज्य ब्यूरो।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निस्वार्थ भाव से जनसेवा कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा देश को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगी।यह प्रण शुक्रवार को केंद्र के साथ जम्मू-कश्मीर में भी सरकार बनाने वाली भाजपा के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रमों में लिया गया। कार्यक्रम में तय किया गया कि भाजपा राज्य में लोगों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकेंद्रित योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

loksabha election banner

जम्मू में मुख्य कार्यक्रम त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की देखरेख में हुआ। कश्मीर संभाग में मुख्य कार्यक्रम श्रीनगर में हुआ। श्रीनगर मुख्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी।कार्यक्रमों की शुरुआत पार्टी का ध्वज फहराने, भारत माता, भाजपा की जय के नारे लगाने के साथ हुई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राष्ट्रगान भी गाया। जिलों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम बूथ स्तर पर हुए। त्रिकुटा नगर में दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सत शर्मा ने कहा कि 38 वर्ष में कई उतार चढ़ाव देखने के बाद अब भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 11 करोड़ देशवासी पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी ने अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया है। पार्टी लोगों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखती है। ऐसे में कार्यकर्ता दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें।

जनसेवा ही भाजपा की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर विधानसभा के स्पीकर कविंद्र गुप्ता, पशुपालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली, शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी, एमएलसी अशोक खजूरिया, विधायक राजेश गुप्ता, महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र गुप्ता, पवन खजूरिया व अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।सत शर्मा ने कहा कि भाजपा के लिए देश हमेशा पहले है। पार्टी हमेशा राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रही है। इसी मकसद से पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कुछ अन्य राष्ट्रवादियों के साथ मिलकर जनसंघ की बुनियाद रखी। आज पार्टी सशक्तहो गई है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे मोदी सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाकर उन्हें सशक्तबनाएं।अशोक खजूरिया ने धांधलियों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धि करार देते हुए कहा कि अब विश्व में देश को नई पहचान मिली है। लोग सशक्तहुए हैं।

केंद्र सरकार पारदर्शिता से तेज विकास को बढ़ावा दे रही है। कविंद्र गुप्ता व अशोक कौल ने देश में भाजपा के सशक्तहोने का हवाला देते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता इस पार्टी की बुनियाद हैं। कार्यक्रम में भाजपा के कई पुराने कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।पार्टी मुख्यालय के साथ कच्ची छावनी कार्यालय में भी सत शर्मा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रिया सेठी ने रानी पार्क, अरनिया में रमेश अरोड़ा, हाईकोर्ट जानीपुर में ओंकार सेठ की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। श्रीनगर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी नेता अली मोहम्मद मीर, अल्ताफ ठाकुर, अशोक भट्ट, मलिक मुश्ताक नूराबादी व सईद वजाहत हुसैन ने देश को सशक्तबनाने और जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यो को तेजी देने में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डाला। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.