Move to Jagran APP

Jammu : कश्मीर में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएगी भाजपा, अशोक काैल के बाद रविन्द्र रैना जल्द जाएंगे कश्मीर

अशोक कौल ने कश्मीर के त्राल में पार्टी कार्यकर्ता राकेश पंडिता की शहादत के बाद वहां कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए हरसंभव कार्रवाई की जा रही है। पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से बैठक करने के बाद अशोक कौल शुक्रवार को जम्मू पहुंच गए हैं।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 09:19 PM (IST)
Jammu : कश्मीर में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएगी भाजपा, अशोक काैल के बाद रविन्द्र रैना जल्द जाएंगे कश्मीर
प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाएंगे कि वे अकेले नहीं हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कश्मीर में आतंकवादियों की धमकियों को नजरअंदाज कर जमीनी सतह पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएगी। संगठन महामंत्री अशोक कौल के बाद जल्द प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना भी कश्मीर का दौरा कर वहां हालात बेहतरी की दिशा में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाएंगे कि वे अकेले नहीं हैं।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों के अनुसार अशोक कौल ने कश्मीर के त्राल में पार्टी कार्यकर्ता राकेश पंडिता की शहादत के बाद वहां कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए हरसंभव कार्रवाई की जा रही है। श्रीनगर में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से बैठक करने के बाद अशोक कौल शुक्रवार को जम्मू पहुंच गए हैं। वह जल्द प्रदेश भाजपा के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर कश्मीर में पार्टी नेताओं को निशाना बनाने से उपजे हालात पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर को अन्य पार्टी नेताओं के साथ जम्मू में राकेश पंडिता काे श्रद्धांजलि दी।

इसी बीच प्रदेश भाजपा कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ता की आतंकवादी हमले से निधन से उपजे हालात को लेकर हाई कमान के संपर्क में है। कश्मीर की कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा गृहमंत्री से उठाने वाले प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना का कहना है कि कश्मीर के जमीनी हालात में बदलाव लाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को आतंकवादी अब गिरा नही सकते हैं। आतंकवादी हालात बेहतरी से हताश हो गए हैं। रैना ने कहा कि वह जल्द कश्मीर दौरा कर विभिन्न जिलाें में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने की दिशा में कार्रवाई जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.