जयंती पर पं. प्रेमनाथ डोगरा को भाजपा ने किया याद
जागरण संवाददाता जम्मू जनसंघ नेता पंडित प्रेमनाथ डोगरा की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की अ
जागरण संवाददाता, जम्मू : जनसंघ नेता पंडित प्रेमनाथ डोगरा की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को ज्यूल क्षेत्र स्थित पंडित प्रेमनाथ डोगरा चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने सुबह हवन यज्ञ में हिस्सा लिया। चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा व शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल भी इस दौरान मौजूद रहे। रैना ने पं. प्रेमनाथ डोगरा को प्रेरणास्त्रोत करार देते हुए कहा कि उन्होंने समाज की बुराइयों को खत्म करने के लिए संघर्ष किया और अंतिम सांस तक भारत माता की सेवा की। रैना ने कहा कि आज देश में पहली बार ऐसी सशक्त सरकार आई है जिसने न केवल पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब दिया है, बल्कि अपने देश को विकास की राह पर आगे भी ले गए। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कार्यकर्ताओं से पं. प्रेमनाथ डोगरा के सिद्धांतों व भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।