तीन दिन में जम्मू आए भाजपा के तीन दिग्गज
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन फरवरी को राज्य दौरे से प्रदेश भारतीय जनता
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन फरवरी को राज्य दौरे से प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को बड़ी उम्मीदें हैं। पार्टी दिग्गजों के दौरों से चुनावी तैयारियों को तेजी देने में जुटी है। कठुआ के कीड़ियां-गंडयाल में पुल का उद्घाटन करने वाले भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस सप्ताह जम्मू का दौरा करने वाले भाजपा के तीसरे बड़े नेता हैं।
नितिन गडकरी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री व सांसद डॉ. जितेंद्र ¨सह भी मंगलवार को कठुआ पहुंचे। उनसे पहले रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी चुनावी तैयारियों के सिलसिले में जम्मू आए थे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम लाल को भी जम्मू आना था, लेकिन किसी व्यस्तता के कारण उन्हें अपना दौरा टालना पड़ा था।
भाजपा एक-एक संसदीय सीट को अहमियत दे रही है। ऐसे में दिग्गजों के दौरे जारी रहेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह से भी आग्रह किया है कि वह भी जम्मू दौरे पर आकर सुरक्षा हालात का जायजा लें। अभी तक इस निमंत्रण पर गृह मंत्रालय की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पिछले चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी के नाम को लेकर लोगों के बीच गई थी। इस बार पार्टी मोदी के काम को लेकर लोगों के बीच जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रधानमंत्री के राज्य दौरे से पहले भी कुछ वरिष्ठ नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों के दौरे जारी रहेंगे। यह रणनीति गत दिनों दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तय हुई थी।
इस बारे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बताया कि पीएम के दौरे के बाद भाजपा के अन्य कई केंद्रीय मंत्री राज्य दौरे पर आएंगे। चुनाव में केंद्र सरकार का काम बोलेगा। भाजपा पूरी तरह विकास को समर्पित रही। ऐसे में बचे हुए चंद महीनों में पूरा जोर लगाया जा रहा है कि विकास के बड़े प्रोजेक्टों को तेजी दी जाए। उन्होंने बताया कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। बूथ स्तर पर भाजपा को सशक्त बनाने की मुहिम जारी है। नेता और कार्यकर्ता केंद्रीय योजनाओं को लेकर लोगों के बीच हैं।