समर्पण दिवस पर भाजपाइयों ने किया श्रमदान
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर भाजपा की ओर से समर्पण दि
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा :
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर भाजपा की ओर से समर्पण दिवस मनाया गया। कई जगहों पर पंचायत व बूथ स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सोमवार को सुचेतगढ़ मंडल प्रधान स्वर्ण ¨सह चिब की अध्यक्षता में आरएसपुरा भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने कहा पंडित जी के एकात्म मानववाद की जो विशेषता है उसे भाजपा के हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पंडित जी आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र का विकास संभव है। हर कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह पंडित जी के बताए मार्ग पर चल देश सेवा की ओर अग्रसर रहे।
इस अवसर पर सरपंच दर्शन लाल, सरपंच ओमकार ¨सह, सरपंच विजय चौधरी, देवी दित्ता, गार ¨सह, कैप्टन करनैल ¨सह आदि सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुचेतगढ़ पंचायत क्लोएं, पुरोबाना खाने चक, रंगपुर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के साथ श्रमदान किया गया।