मोदी के शासन काल में सड़कों के जाल बिछाए गए : रविंद्र रैना
आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर जम्मू पुंछ लोकसभा सीट के उम्मीदवार के लिए प्रचार का बिगुल जिला सांबा के नड मंडल से बजाया गया। इस शुरूआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने किया।
संवाद सहयोगी, सांबा : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा प्रचार का बिगुल जिला सांबा के नड मंडल से बजाया गया। इसकी शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने की। सांबा के नड मंडल में लोगों को संबोधित करते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि वर्ष 2014 में यहां की जनता ने मोदी जी के नाम पर वोट दिया था और इस बार देश की जनता मोदी के विकास कार्यो को देखकर वोट डालेगी।
उन्होंने कहा कि आज सांबा विधानसभा क्षेत्र को ही देख लें किस तरह से यहां पर सड़कों के जाल बिछाए गए। कई पुल बन रहे हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्र के आपसी सड़क संपर्क बढ़े हैं, जिससे आने वाले समय में लोगों को कई फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि अधिकतर सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा और प्रधानमंत्री मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में 120 के करीब रैलियां निकाली जाएंगी। आगामी 22 मार्च को जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट से जुगल किशोर शर्मा अपना नामांकन पत्र भरेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, जिला अध्यक्ष जंगवीर सिंह, सांबा प्रभारी अशोक मगोत्रा, ओबीसी के पूर्व वाइस चेयरमैन रछपाल वर्मा, नड मंडल प्रभारी राकेश सिंह पिटा, अंचल सिंह, सरपंच सुरिद्र सिंह, सरपंच रघुवीर सिंह, पंच अनीता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।