Move to Jagran APP

Jammu: इमानदारी से समान रूप से विकास करवाना भाजपा की प्राथमिकता

जब से भाजपा नगर निगम में आई है तब से विकास कार्यों में तेजी आयी है। वार्डों को आधुनिक बनाने का प्रयास जारी है। निगम लोगों को कोरोना काल में भी हर प्रकार की बुनियादी सुविधा देने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 11:57 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 11:57 AM (IST)
Jammu: इमानदारी से समान रूप से विकास करवाना भाजपा की प्राथमिकता
भाजपा सरकार ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने कॉरपोरेटर अजय गुप्ता के साथ वार्ड नंबर 52, प्रीत नगर में गली व नाली का कार्य शुरू करवाया। बलोरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा देने का काम किया है। भाजपा पार्टी का मुख्य उद्देश्य पूरी ईमानदारी से समान रूप से हर क्षेत्र का विकास कार्य करवाना है।

loksabha election banner

भाजपा सरकार ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया है। जब से भाजपा नगर निगम में आई है, तब से विकास कार्यों में तेजी आयी है। वार्डों को आधुनिक बनाने का प्रयास जारी है। निगम लोगों को कोरोना काल में भी हर प्रकार की बुनियादी सुविधा देने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रहा है। जिस तरह कॉरपोरेटर अजय गुप्ता वार्ड के लोगों की विकास संबंधित कार्य करवा रहे वह सराहनीय कार्य है। वही कॉरपोरेटर अजय गुप्ता ने चेयरमैन बलोरिया का अपनी वार्ड में स्वागत करते हुए कहा कि वह लोगों की विकास समबंधी समस्याओं का समाधान कर रहे है। वार्ड नंबर 52 में लगातार विकास का काम जारी हैं। जल्द ही क्षेत्र के सभी विकास कार्य का निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। बाद में बलोरिया की अध्यक्षता में गंग्याल पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के स्थानीय व गणमान्य लोग शामिल हुए।

बताते चलें कि जम्मू नगर निगम के चेयरमैन व वार्ड नंबर 56 के पार्षद बलदेव सिंह बलोरिया गंग्याल के लोगों में वॉकिंग के प्रति जागरूकता फैलाने में जी-जान से जुटे हुए हैं। उनकी इस पहल को ना सिर्फ पुरषों, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों का भी समर्थन मिल रहा है। इस बैठक में गंग्याल मॉर्निंग वाकर एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमे राजीव शर्मा को वॉकर एसोसिएशन का अध्यक्ष, बलवान सिंह को महासचिव और अभिनंदन शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बलोरिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम है लोगों को पार्क, सामुदायिक हालों आदि का निर्माण करके देना है जबकि इन कार्यों का रखरखाव स्थानीय लोगों को करना है। इसी मकसद के साथ इस एसोसिएशन का गठन किया गया है। ताकि क्षेत्र की सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा हो सकें।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.