Move to Jagran APP

कांग्रेस व पाकिस्तान एक ही सिक्के के दो पहलू

विहिप की दस दिवसीय जन जागरण मुहिम के पहले दिन जम्मू संभाग में हुए चार कार्यक्रमों में से तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए पात्रा ने कहा कि देश में कांग्रेस वही रवैया अपना रही है जो भारत के खिलाफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपना रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 09:56 AM (IST)
कांग्रेस व पाकिस्तान एक ही सिक्के के दो पहलू
कांग्रेस व पाकिस्तान एक ही सिक्के के दो पहलू

राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस व पाकिस्तान एक ही सिक्के के दो पहलू बनकर देश के हालात खराब करने की कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून पर जम्मू कश्मीर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जन जागरण मुहिम छेड़ते हुए यह बात कही।

loksabha election banner

विहिप की दस दिवसीय जन जागरण मुहिम के पहले दिन जम्मू संभाग में हुए चार कार्यक्रमों में से तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए पात्रा ने कहा कि देश में कांग्रेस वही रवैया अपना रही है, जो भारत के खिलाफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपना रहे हैं।

संबित पात्रा ने राज्य के मुस्लिमों को संदेश दिया कि वे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आश्वस्त रहें। यह कानून किसी धर्म के लिए नुकसानदायक नहीं है। कांग्रेस पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने वर्ष 1955 के बाद नागरिकता अधिनियम में आठ बार संशोधन कर करीब डेढ़ लाख बांग्लादेशियों व युगांडा के कई लोगों को नागरिकता दी। अब मोदी सरकार के संशोधन पर दुष्प्रचार पर उतर आई है। वह विहिप के कार्यवाहक प्रधान राजेश गुप्ता के साथ रविवार दोपहर जम्मू के बन तालाब के बाबा कैलख नाथ मंदिर में बुद्धजीवियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बुद्धिजीवियों की बैठक में संबित पात्रा ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम और शहर के बाहरी बरनाई इलाके में भी बुद्धिजीवियों से विचार विमर्श किया। पात्रा ने कहा कि देश के विभाजन के बाद भारत अल्पसंख्यकों की उम्मीदों पर खरा उतरा है, लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें प्रताड़ित किया है। इसका सुबूत यह है कि भारत में आजादी के समय 9.1 फीसद अल्पसंख्यक बढ़कर 26 फीसद हो गए। वहीं, आजादी के समय पाकिस्तान में 24 फीसद अल्पसंख्यक कम होकर सिर्फ 1.2 फीसद रह गए। भारत में अल्पसंख्यक सबसे अधिक सुरक्षित हैं।

इसी बीच जम्मू में तीन कार्यक्रमों के साथ विहिप के पदाधिकारी कर्ण सिंह की देखरेख में रविवार को कठुआ में भी कार्यक्रम हुआ। संबित पात्रा इस मुहिम को तेजी देकर सोमवार को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। विहिप के कार्यवाहक प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि अगले दस दिन तक विहिप ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन कर कांग्रेस के दुष्प्रचार का सच लोगों के सामने लाएगी। इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में असमंजस को दूर किया जाएगा। मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई

संवाद सहयोगी, कटड़ा : संबित पात्रा रविवार की रात मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे। इससे पहले वह अपने साथियों संग शाम करीब 4.45 बजे कटड़ा के निजी होटल पहुंचे। वहां कुछ देर आराम करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और देर शाम करीब छह बजे साथियों संग मां वैष्णो देवी के प्रथम पड़ाव दर्शन ड्योढी से पैदल भवन की ओर रवाना हुए। इसी बीच यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने संबित पात्रा के साथ फोटो भी खिंचबाए। जानकारी के मुताबिक संबित पात्रा देर रात मां वैष्णो देवी की विशेष पूजा-आर्चना कर अपने साथियों संग पैदल ही आधार शिविर कटड़ा पहुंचकर देर रात ही जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.