भाजपा ने चुनावी कार्यक्रमों पर किया मंथन
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की प्रदेश टीम, जि
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की प्रदेश टीम, जिला प्रधान और जिला प्रभारियों की बुधवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रछपाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी मोर्चो के प्रभारी मुनीश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मिशन को पूरा करने में विभिन्न मोर्चो की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि देश के हर हिस्से में समाज का हर वर्ग विकास के सफर में भागीदार बने। मुनीश शर्मा ने कहा कि आज मोदी पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। अब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वे प्रधानमंत्री की इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने मोर्चा सदस्यों से समुदाय के हर व्यक्ति के पास पहुंचने और सरकार की नीतियों व योजनाओं को उनके पास पहुंचाने की अपील की।
रछपाल वर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर मोर्चा को मिली जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बैठक में ओबीसी को देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर में भी 27 फीसद आरक्षण देने और दो प्रमाण पत्रों की बजाय एक प्रमाण पत्र जारी करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बैठक में सुखजीत ¨सह, अजय कुमार, केवल कृष्ण, ब्रह्मज्योत व अन्य मौजूद रहे।