लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा के लिए झोंके ताकत : भाजयुमो
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने राज्य इक
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने राज्य इकाई को पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को साथ जोड़कर लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा अभियान के तहत युवा मोर्चा से वीडियो कांफ्रें¨सग कर लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने के लिए कहा।
शहर के पंडित प्रेमनाथ डोगरा चौक में वीरवार को युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान विकास चौधरी की देखरेख में हुई वीडियो कांफ्रें¨सग के दौरान राज्यसभा से भाजपा सांसद शमशेर ¨सह मन्हास भी मौजूद थे।
पूनम ने युवा मोर्चा को चुनाव जीतने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि युवा पार्टी की ताकत हैं। वे अपने जोश की बदौलत नए मतदाताओं को साथ जोड़कर जमीनी सतह पर पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए सशक्त बनाएं। पूनम ने राज्य के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य राज्यों की इकाइयों को भी वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिये दिशानिर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेंस में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप ¨सह नागर, राज्य सचिव व मोर्चा के प्रभारी अजय परगाल भी मौजूद थे। इस दौरान युवाओं ने पूनम महाजन से कई सवाल पूछे। चुनाव में युवाओं की भूमिका के साथ सेना के योगदान पर भी चर्चा हुई। युवाओं ने राज्य में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना करने के साथ जोर दिया कि ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए, जिनसे आतंकियों और देशविरोधी तत्वों से लड़ रही सेना व सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा रहे।
सांसद शमशेर ¨सह मन्हास ने कहा कि लोकसभा में जीत की कुंजी इस बार युवाओं के हाथ में है। देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही कांग्रेस अपने आरोपों को साबित तक नहीं कर पा रही है। ऐसे में युवाओं की भूमिका बनती है कि देश सही दिशा में चले।
विकास चौधरी ने मोर्चा की तैयारियों का हवाला देते हुए कहा कि युवा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कामयाब बनाने के लिए तैयार हैं। मोर्चा नए युवाओं को साथ जोड़ कर भाजपा के खिलाफ तैयार हो रहे ठगबंधन की हार और अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन मोर्चा के महासचिव तरुण शर्मा ने किया। इस मौके पर युवा प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ राज्यभर से युवा मोर्चा की जिला इकाइयों के प्रतिनिध भी मौजूद थे।