Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : युवाओं को जोड़कर आधार बढ़ा रही है भाजपा, दो दिनों में पार्टी मुख्यालय में दो कार्यक्रम

भाजपा ने अक्टूबर में अन्य दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं के लिए दरबाजे खोल दिए थे। ऐसे में नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय प्रधान देवेन्द्र सिंह राणा पूर्व मंत्री सुरजीत सलाथिया व पूर्व डिप्टी धर्मवीर सिंह के भाजपा में आने के बाद उनके समर्थकों का पार्टी में आने का सिलसिला जारी है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 08:18 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 08:19 PM (IST)
Jammu Kashmir : युवाओं को जोड़कर आधार बढ़ा रही है भाजपा, दो दिनों में पार्टी मुख्यालय में दो कार्यक्रम
रविन्द्र रैना ने नए कार्यकर्ताओं को जमीनी सतह पर कामकर लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए कहा है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेजी दे रही भारतीय जनता पार्टी युवाओं को साथ जोड़कर प्रदेश में आधार बढ़ा रही। दो दिनों में जम्मू में पार्टी मुख्यालय में ऐसे दो कार्यक्रम हुए, जिसमें सौ से अधिक युवा भाजपा में शामिल हो गए। बुधवार दोपहर को हुए कार्यक्रम में जम्मू जिले के खासे युवा भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रियासी जिले के कई युवा पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में उनका स्वागत करने वाले रविन्द्र रैना ने नए कार्यकर्ताओं को जमीनी सतह पर काम कर लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए कहा है।

loksabha election banner

भाजपा ने अक्टूबर महीने में अन्य दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के लिए दरबाजे खोल दिए थे। ऐसे में नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय प्रधान देवेन्द्र सिंह राणा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया व पूर्व डिप्टी धर्मवीर सिंह के भाजपा में आने के बाद उनके समर्थकों का पार्टी में आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक जम्मू में नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के 12 कार्यक्रम हो गए हैं।

वहीं नवंबर महीने में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जिला प्रधानों को निर्देश दिए गए थे कि वे युवा कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयास करें। ऐसे में इस समय प्रदेश के सभी जिलों में नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने की दिशा में कार्रवाई हो रही है। जम्मू, रियासी जिले के युवाओ के भाजपा में आने से कुछ दिन पहले कठुआ जिले के कई प्रमुख लोगाें ने भी जम्मू में भाजपा का दामना थामा था। यह सारी कार्रवाई विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना का कहना है कि युवा, अन्य दलों के नेता, कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा जम्मू कश्मीर के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है। यही कारण है कि लोग अब भाजपा में विश्वास जता रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद नेताओं, कार्यकर्ताओं को खुल कर लोगों की बेहतरी के लिए काम करने का मौका मिलेगा। भाजपा जम्मू कश्मीर में लोगों के विकास व खुशहाली के लिए काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.