Move to Jagran APP

J&K: जम्मू में भाजपा का बनेगा मेयर-डिप्टी मेयर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर लुढ़की

जम्मू शहर में भाजपा ने 75 वार्डों वाली नगर निगम में सर्वाधिक 43 सीटें हासिल की हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 19 जबकि कांग्रेस पार्टी ने 14 सीटें हासिल की हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 01:28 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:27 AM (IST)
J&K: जम्मू में भाजपा का बनेगा मेयर-डिप्टी मेयर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर लुढ़की
J&K: जम्मू में भाजपा का बनेगा मेयर-डिप्टी मेयर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर लुढ़की

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर निकाय चुनावों में जम्मू नगर निगम में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। यह स्पष्ट हो गया है कि जम्मू शहर का मेयर और डिप्टी मेयर के दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा होगा। भाजपा ने 75 वार्डों वाली नगर निगम में सर्वाधिक 43 सीटें हासिल की हैं। वहीं दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे हैं। इन्होंने यहां 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी ने 14 सीटें हासिल की हैं।

loksabha election banner

जम्मू संभाग की तरह कश्मीर आैर लददाख में भाजपा अपना दबदबा कायम नहीं कर पाइ। यहां कांग्रेस ने कर्इ निकायों पर क्लीन स्वीप किया। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में भाजपा के जिला प्रधान वसीम वारी जो वार्ड नंबर 11 से चुनाव लड़ रहे थे, कांग्रेस उम्मीदवार जफ्फर उल्ला खान से हार गए हैं। गांदरबल म्यूनिसिपल कमेटी के 17 वार्डों में से 13 पर निर्दलीय जीते हैं जबकि दो वार्डों में भाजपा व दो में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज करवाई है। अनंतनाग में भी कांग्रेस का दबदबा रहा यहां की 25 सीटों में से 20 सीटों पर काग्रेस ने जीत हासिल की है। जिला बांडीपोरा के सुंबल म्यूनिसपल कमेटी की 13 सीटों में से आठ सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती जबकि अन्य पांच पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। सज्जाद गनी लोन की पार्टी पीपुल्स कांफ्रेंस ने हंदवाड़ा म्यूनिसिपल कमेटी की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। हंदवाड़ा में भाजपा ने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था। गांदरबल में निर्दलीय उम्मीदवार हावी रहे। यहां की 17 वार्डों में 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इसके अलावा दो सीटों पर कांग्रेस और दो पर भाजपा के उम्मीदवार जीते। बारामुला की 21 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा के खाते में छह जबकि तीन पर निर्दलीय उम्मीवार ने जीत हासिल की।

उड़ी म्यूनिसिपल कमेटी की 13 सीटों में सात पर निर्दलीय, छह पर कांग्रेस ने हाथ साफ किए। यहां भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। लेह में सभी 13 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। कारगिल म्यूनिसिपल कमेटी की 13 सीटों में आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं, यहां कांग्रेस ने पांच जबकि भाजपा ने एक सीट पर कब्जा किया है।  

जम्मू म्यूनिसिपल कारपोरेशन : यहां भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा। शहर की 75 वार्डों में से भाजपा ने 43 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करवा यह स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू नगर निगम में मेयर उन्हीं का होगा। दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे। हालांकि इनमें भी अधिकतर उम्मीदवार वे हैं जिन्हें भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय तौर पर चुनाव में उतरने का निर्णय लिया। इन उम्मीदवारों के हिस्से कुल 18 सीटें आई हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस रही। कांग्रेस पार्टी के हिस्से 14 सीटें आई हैं।

  • वार्ड 1 पूर्णिमा शर्मा भाजपा
  • वार्ड 2 जगदीश कुमार निर्दलीय
  • वार्ड 3 नरोत्तम शर्मा भाजपा
  • वार्ड 4 सुनीता कौल भाजपा
  • वार्ड 5 गोपाल गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 6 मोहि-उ-दीन कांग्रेस
  • वार्ड 7 रीतू चौधरी कांग्रेस
  • वार्ड 8 अक्षय शर्मा भाजपा
  • वार्ड 9 सुनित कुमार भाजपा
  • वार्ड 10 अनिल कुमार भाजपा
  • वार्ड 11 अनिता शर्मा निर्दलीय
  • वार्ड 12 अजीत अंगराल भाजपा
  • वार्ड 13 रमा कटेयाल कांग्रेस
  • वार्ड 14 प्रमोद कपाही भाजपा
  • वार्ड 15 संध्या गुप्ता निर्दलीय
  • वार्ड 16 राजेंद्र शर्मा भाजपा
  • वार्ड 17 निधि मंगोत्रा भाजपा
  • वार्ड 18 दिनेश गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 19 अनिल कुमार निर्दलीय
  • वार्ड 20 राहुल कुमार भाजपा
  • वार्ड 21 भानु महाजन कांग्रेस
  • वार्ड 22 जयदीप शर्मा भाजपा
  • वार्ड 23 पवन सिंह भाजपा
  • वार्ड 24 अनु बाली निर्दलीय
  • वार्ड 25 अरुण कुमार भाजपा
  • वार्ड 26 हरदीप सिंह भाजपा
  • वार्ड 27 चरण जीत कौर कांग्रेस
  • वार्ड 28 गौरव चोपड़ा कांग्रेस
  • वार्ड 29 सुरेंद्र सिंह भाजपा
  • वार्ड 30 सोनिका शर्मा कांग्रेस
  • वार्ड 31 सुच्चा सिंह डीसी निर्दलीय
  • वार्ड 32 सतपाल भाजपा
  • वार्ड 33 चंद्र मोहन भाजपा
  • वार्ड 34 रानी देवी निर्दलीय
  • वार्ड 35 यशपाल शर्मा भाजपा
  • वार्ड 36 सुभाष शर्मा निर्दलीय
  • वार्ड 37 सुनीता गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 38 सुरेंद्र शर्मा भाजपा
  • वार्ड 39 राजेंद्र सिंह कांग्रेस
  • वार्ड 40 नीलम भाजपा
  • वार्ड 41 संजय कुमार भाजपा
  • वार्ड 42 विजय चौधरी निर्दलीय
  • वार्ड 43 सुरजीत सिंह भाजपा
  • वार्ड 44 इंद्र सिंह निर्दलीय
  • वार्ड 45 राजरानी भाजपा
  • वार्ड 46 द्वारका चौधरी कांग्रेस
  • वार्ड 47 शारदा कुमारी भाजपा
  • वार्ड 48 शाम लाल निर्दलीय
  • वार्ड 49 कमल सिंह कांग्रेस
  • वार्ड 50 मीना गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 51 राज कुमार निर्दलीय
  • वार्ड 52 अजय गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 53 ज्योति देवी भाजपा
  • वार्ड 54 नीरज पुरी भाजपा
  • वार्ड 55 प्रीतम सिंह कांग्रेस
  • वार्ड 56 बलदेव सिंह बलोरिया भाजपा
  • वार्ड 57 इंद्रजीत कौर कांग्रेस
  • वार्ड 58 तीर्थ कौर भाजपा
  • वार्ड 59 अशोक सिंह निर्दलीय
  • वार्ड 60 रजनी बाला कांग्रेस
  • वार्ड 61 मोहेंद्र कुमार भाजपा
  • वार्ड 62 रेखा मन्हास भाजपा
  • वार्ड 63 कुलदीप सिंह भाजपा
  • वार्ड 64 कपिल सिंह भाजपा
  • वार्ड 65 गीता शर्मा निर्दलीय
  • वार्ड 66 तृप्ता देवी भाजपा
  • वार्ड 67 सूरज प्रकाश पाधा भाजपा
  • वार्ड 68 अनिल कुमार भाजपा
  • वार्ड 69 गुरमीत कौर रंधावा भाजपा
  • वार्ड 70 नरेंद्र सिंह भाजपा
  • वार्ड 71 शमा अख्तर निर्दलीय
  • वार्ड 72 राजेश भारद्वाज कांग्रेस
  • वार्ड 73 युद्धवीर सिंह निर्दलीय
  • वार्ड 74 सौबत अली निर्दलीय
  • वार्ड 75 घार सिंह निर्दलीय

ऊधमपुर म्यूनिसिपल कमेटी : कस्बे की 21 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे उम्मीदवारों ने राजनीति दलों के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी। निकाय चुनाव के आए परिणाम को देख यह स्पष्ट हो गया है कि ऊधमपुर में अब निर्दलीय उम्मीदवार ही चेयरमैन बनाएंगे। यहां निर्दलीय उम्मीदवारों ने 9 सीटों हासिल की हैं जबकि सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर उबरी पैंथर्स पार्टी ने छह, भाजपा ने चार जबकि कांग्रेस ने मात्र दो सीटें जीत हैं। इस समीकरण को देखते हुये यह साफ हो गया है कि ऊधमपुर में किसी भी पार्टी को अपना चेयरमैन बनाने के लिए निर्दलीयों का सहारा लेना पड़ेगा। निर्दलीय का एक बड़ा धड़ा ऊधमपुर के मौजूदा निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता के समर्थन से चुनाव जीता है।

  • वार्ड 1 प्रीति खजुरिया कांग्रेस
  • वार्ड 2 सुनील परोच पैंथर्स
  • वार्ड 3 समनीक भसीन पैंथर्स
  • वार्ड 4 सुरेंद्र सिंह खालसा भाजपा
  • वार्ड 5 सुलखना देवी कांग्रेस
  • वार्ड 6 विक्रम सलाथिया निर्दलीय
  • वार्ड 7 विकास शर्मा भाजपा
  • वार्ड 8 ऊषा देवी निर्दलीय
  • वार्ड 9 पंकज निर्दलीय
  • वार्ड 10 अनिल अरोड़ा निर्दलीय
  • वार्ड 11 आरती वर्मा पैंथर्स
  • वार्ड 12 डॉ योगेश्वर निर्दलीय
  • वार्ड 13 राकेश खजुरिया भाजपा
  • वार्ड 14 नेहा भाजपा
  • वार्ड 15 पवन कुमार गुप्ता
  • वार्ड 16 कुश निर्दलीय
  • वार्ड 17 आशा देवी पैंथर्स
  • वार्ड 18 पवन कुमार गुप्ता
  • वार्ड 19 लाली चंदेल निर्दलीय
  • वार्ड 20 जगदीश पैंथर्स
  • वार्ड 21 दशर्न कुमार पैंथर्स

कटड़ा म्यूनिसिपल कमेटी: यहां भाजपा ने अपना वर्चस्व कायम किया है। कुल 13 सीटों में से सात सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने कब्जा किया जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा रहा। इनके हिस्से चार सीटें आई जबकि कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर रही। कांग्रेस के केवल दो ही उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज करवाई।

  • वार्ड 1 सपना मंगोत्रा निर्दलीय
  • वार्ड 2 रवीन्द्र सिंह नाग कांग्रेस
  • वार्ड 3 अजय बड़ु भाजपा
  • वार्ड 4 बिंदु शर्मा भाजपा
  • वार्ड 5 राकेश रोशन भाजपा
  • वार्ड 6 राजेश सडोत्रा कांग्रेस
  • वार्ड 7 रीना बड़ु भाजपा
  • वार्ड 8 रेणु बाला भाजपा
  • वार्ड 9 बीके राज निर्दलीय
  • वार्ड 10 अम्बरीश मगोत्रा निर्दलीय
  • वार्ड 11 नसीब चंद निर्दलीय
  • वार्ड 12 बिमल इंदु भाजपा
  • वार्ड 13 तारा चंद भाजपा

रियासी म्यूनिसिपल कमेटी : रियासी कमेटी में किसी भी पार्टी को अपना चेयरमैन बनाने के लिए कम से कम सात उम्मीदवारों की जरूरत पड़ेगी। यहां पर किसी भी पार्टी के सात उम्मीदवार नहीं जीत पाए हैं। यहां भाजपा ने चार, कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की जबकि पांच निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे। यहां भी चेयरमैन बनाने में निर्दलीयों का योगदान रहेगा।

  • वार्ड 1 डाली देवी भाजपा
  • वार्ड 2 ओम प्रकाश भाजपा
  • वार्ड 3 वरुण शर्मा निर्दलीय
  • वार्ड 4 सुदेश कुमार भाजपा
  • वार्ड 5 तानिया पंडोह भाजपा
  • वार्ड 6 भारत भूषण कांग्रेस
  • वार्ड 7 मोहम्मद रमजान निर्दलीय
  • वार्ड 8 जहां आरा निर्दलीय
  • वार्ड 9 योगराज निर्दलीय
  • वार्ड 10 धीरज गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 11 तृप्ता देवी भाजपा
  • वार्ड 12 अमित शर्मा कांग्रेस
  • वार्ड 13 वीरेंद्र कुमार निर्दलीय

किश्तवाड़ म्यूनिसिपल कमेटी : यहां के निर्दलीय उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई है। कस्बे के सभी 13 वार्डों में से 10 पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा रहा जबकि बाकी बीच तीन सीटें में से दो कांग्रेस जबकि एक भाजपा के हिस्से आई।

  • वार्ड 1 मरियम बेगम निर्दलीय
  • वार्ड 2 संजीत कुमार कोतवाल कांग्रेस
  • वार्ड 3 जाहिद हुसैन निर्दलीय
  • वार्ड 4 रफीका बेगम निर्दलीय
  • वार्ड 5 मुश्ताक अहमद निर्दलीय
  • वार्ड 6 सज्जाद अहमद निर्दलीय
  • वार्ड 7 कुलसुम बेगम निर्दलीय
  • वार्ड 8 शाहिद परवेज निर्दलीय
  • वार्ड 9 शब्बीर अहमद निर्दलीय
  • वार्ड 10 दृष्टा गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 11 गुलशन मोहम्मद भट्ट निर्दलीय
  • वार्ड 12 फिरदोज अहमद कांग्रेस
  • वार्ड 13 रियाज अहमद जरगर निर्दलीय

हीरानगर म्यूनिसिपल कमेटी : यहां भाजपा ने अपना वर्चस्व कामय रखा। कस्बे की 13 सीटों में सात सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने कब्जा किया। तीन पर कांग्रेस और तीन पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज की।

  • वार्ड 1 कमलेश शर्मा भाजपा
  • वार्ड 2 मंजु बाला भाजपा
  • वार्ड 3 रोमेश चंद्र कांग्रेस
  • वार्ड 4 संजय कुमार निर्दलीय
  • वार्ड 5 बॉबी रानी भाजपा
  • वार्ड 6 गुरदयाल भाजपा
  • वार्ड 7 राजेंद्र सिंह भाजपा
  • वार्ड 8 राजीव गुप्ता कांग्रेस
  • वार्ड 9 सुनीता देवी निर्दलीय
  • वार्ड 10 प्रवीणा देवी कांग्रेस
  • वार्ड 11 विजय कुमार भाजपा
  • वार्ड 12 सुभाष चंद्र भाजपा
  • वार्ड 13 सुरेंद्र कुमार निर्दलीय

पुंछ म्यूनिसिपल कमेटी : यहां कुल 17 सीटों में से ग्यारह पर निर्दलीय, चार पर भाजपा, दो पर कांग्रेस उम्मीदवारों का कब्जा रहा। यहां भी निर्दलीय उम्मीदवार के सहयोग से ही चेयरमैन बनेगा। अब देखना पड़ेगा कि सात निर्दलीय उम्मीदवार एकजुट होकर अपना चेयरमैन चुनते हैं या फिर किसी पार्टी को समर्थन देंगे। हालांकि ऐसी स्थिति में किसी के लिए भी चेयरमैन नियुक्त करना टेढ़ी खीर से कम नहीं होगा।

जिला राजौरी म्यूनिसिपल कमेटी : यहां कांग्रेस भाजपा पर भारी रही। कस्बे के कुल 17 वार्डों में से कांग्रेस उम्मीदवारों का सात सीटों पर कब्जा रहा। जबकि दूसरे स्थान पर रही भाजपा ने छह सीटों पर कब्जा किया जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार सीटों पर अपनी जीत दर्ज करवाई।

  • वार्ड 1 ताहिम अख्तर कांग्रेस
  • वार्ड 2 मुश्ताक अहमद कांग्रेस
  • वार्ड 3 इफतार अली डार कांग्रेस
  • वार्ड 4 राबीया कुरैशी कांग्रेस
  • वार्ड 5 कुलदीप राज भाजपा
  • वार्ड 6 भारत भूषण भाजपा
  • वार्ड 7 राजेश कुमार कांग्रेस
  • वार्ड 8 निर्दलीय
  • वार्ड 9 संजय कुमार निर्दलीय
  • वार्ड 10 राजेंद्र कुमार भाजपा
  • वार्ड 11 पुष्पिंदर कुमार गुप्ता कांग्रेस
  • वार्ड 12 ममता शर्मा भाजपा
  • वार्ड 13 योगेश कुमार शर्मा भाजपा
  • वार्ड 14 सुदशरर्ना शर्मा भाजपा
  • वार्ड 15 गुलफान अख्तर निर्दलीय
  • वार्ड 16 आरिफ जट निर्दलीय
  • वार्ड 17 जावेद इकबाल कांग्रेस

सुंदरबनी म्यूनिसिपल कमेटी: यहां की काउंसिल पर भी भाजपा का कब्जा रहेगा। कस्बे की 13 वार्डों में 10 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी रहे जबकि तीन अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीवारों ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

  • वार्ड 1 अंजना वर्मा भाजपा
  • वार्ड 2 अशोक कुमार निर्दलीय
  • वार्ड 3 सुखदेव सिंह भाजपा
  • वार्ड 4 अनुराधा वर्मा भाजपा
  • वार्ड 5 राजेंद्र कुमार शर्मा भाजपा
  • वार्ड 6 रेण गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 7 नीरु गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 8 मोहन लाल भाजपा
  • वार्ड 9 अशोक कुमार भाजपा
  • वार्ड 10 सुषमा देवी भाजपा
  • वार्ड 11 भाजपा
  • वार्ड 12 भाजपा
  • वार्ड 13 मनोज कुमार निर्दलीय

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.