विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों को स्कूल वैन तक छोड़ने गई थी मां, घात लगाकर बैठे युवक ने तेजधार हथियार से किया हमला! जम्मू में खौफनाक वारदात

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:31 PM (IST)

जम्मू के चक तारा गांव में बच्चों को स्कूल वैन तक छोड़ने गई महिला गीता देवी पर घात लगाकर बैठे ...और पढ़ें

घायल गीता देवी उपचार के बाद अस्पताल से बाहर निकलती हुई।

घायल गीता देवी उपचार के बाद अस्पताल से बाहर निकलती हुई।

HighLights

  1. बच्चों को स्कूल वैन तक छोड़ने गई महिला पर जानलेवा हमला।

  2. चक तारा में घात लगाकर बैठे युवक ने तेजधार हथियार से हमला।

  3. गंभीर रूप से घायल महिला जीएमसी जम्मू रेफर, आरोपी की तलाश।

जागरण संवाददाता, बिश्नाह। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव चक तारा में सोमवार सुबह बच्चों को स्कूल वैन तक छोड़ने गई महिला पर कथित तौर पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में महिला के सिर, बाजू और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, गीता देवी पत्नी चंद्र पाल सुबह अपने बच्चों को स्कूल वैन में बैठाने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान वहां कथित तौर पर पहले से घात लगाए बैठे अश्विनी कुमार ने पीछे से उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

आरोपित मौके से फरार 

महिला के घायल होकर गिरने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गीता देवी को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।

पहले भी धमकाता रहा आरोपी

गीता देवी ने आरोप लगाया कि अश्विनी कुमार पहले भी उसे धमकाता रहा है और कई बार विवाद हो चुका है। उन्होंने बताया कि उनके पति सेना में सेवारत हैं और वह घर पर अकेली रहती हैं। महिला ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।