विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू के बिश्नाह थाने के SHO राकेश सिंह जम्वाल को हटाया गया, मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले में लापरवाही का आरोप

Published: Sat, 04 Apr 2026 05:26 AM (IST)

जम्मू के बिश्नाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ राकेश सिंह जम्वाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर दीपक ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

बिश्नाह एसएचओ राकेश सिंह जम्वाल को पद से हटाया गया। फाइल फोटो

बिश्नाह एसएचओ राकेश सिंह जम्वाल को पद से हटाया गया। फाइल फोटो

HighLights

  1. बिश्नाह एसएचओ राकेश सिंह जम्वाल को पद से हटाया गया

  2. इंस्पेक्टर दीपक ठाकुर को बिश्नाह थाने का नया प्रभारी नियुक्त

  3. दुष्कर्म मामले की जांच में लापरवाही, सीबीआई छापे के कारण कार्रवाई

जागरण संवाददाता, जम्मू। बिश्नाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर राकेश सिंह जम्वाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनके स्थान पर अब इंस्पेक्टर दीपक ठाकुर को थाने का प्रभारी नियुक्त किया है।

शुक्रवार को एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह का यह आदेश करीब दो माह पहले एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले की जांच में देरी करना व लापरवाही बरतना बताया जा रहा है। उन्हें गत दिवस अदालत से फटकार भी पड़ी थी।

यही नहीं बिश्नाह थाने में शुक्रवार को भ्रष्टाचार मामले में सीबीआइ के छापे से पुलिस की किरकिरी हुई है। इससे पहले दीपक ठाकुर एसपी सिटी साउथ के कार्यालय में तैनात थे।

राकेश सिंह को जिला पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब रहे कि राकेश जम्वाल इंटरनेट मीडिया में भी खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वह कई मंचों पर गायकी करते आ रहे हैं।