विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आप भी लोगो देखकर तो नहीं खरीद रहे सोना? जम्मू में 1095 फर्जी हॉलमार्क वाले गहने जब्त, फोन में ऐसे चेक करें असलियत

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:36 AM (IST)

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने जम्मू में 1095 कोटेड, इमिटेशन और 'वन ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी' जब्त की, जिन पर ...और पढ़ें

जम्मू में सोने के आभूषणों पर फर्जी हालमार्क टैग जब्त। (फाइल फोटो)

जम्मू में सोने के आभूषणों पर फर्जी हालमार्क टैग जब्त। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू में BIS ने ज्वेलरी आउटलेट पर की छापेमारी।

  2. 1095 फर्जी हॉलमार्क वाले आभूषण किए गए जब्त।

  3. उपभोक्ताओं को BIS Care App से जांचने की सलाह।

जागरण संवाददाता, जम्मू। ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने जम्मू में एक ज्वेलरी आउटलेट पर छापेमारी करते की इसमें 1095 कोटेड, इमिटेशन और 'वन ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी' के आभूषण जब्त किए गए हैं। इन आभूषणों पर बीआइस हालमार्क, स्टैंडर्ड मार्क जैसा त्रिकोणीय चिह्न पाया गया था।

बीआइएस के अनुसार, जब्त किए गए आभूषण बीआइएस हालमार्किंग योजना के तहत आने वाले गोल्ड एलाय ज्वेलरी नहीं हैं। इसके बावजूद, इनके टैग पर ऐसा चिन्ह लगा था, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम उत्पन्न हो सकता है।

बीआइएस ने ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2016 की धारा 28 के तहत आभूषणों और संबंधित दस्तावेजों को जब्त किया है।

सिर्फ BIS का लोगो देखकर न खरीदें गहने

बीआइएस जम्मू-कश्मीर के संयुक्त निदेशक वी. अविनाश बाबू ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे केवल टैग, लेबल या पैकेजिंग पर बीआइएस लोगो देखकर आभूषण को प्रमाणित न मानें।

आभूषण पर हॉलमार्क की जांच जरूरी

हालमार्क वाले आभूषण पर निर्धारित हालमार्क स्वयं आभूषण पर होना चाहिए। संदिग्ध मामलों की शिकायत BIS Care App या कार्यालय में की जा सकती है।

ज्वेलरी असली या नकली मोबाइल एप से कैसे पता करें?

सबसे पहले BIS Care App डाउनलोड कर लें। इसके बाद ज्वेलरी पर हॉलमार्क का निशान ध्यान से देखें। अब असली ज्वेलरी पर बीआईएस का ट्रायंगुलर लोगो, कैरेट वैल्यू जैसे 22K या 18K और ज्वेलर का यूनिक कोड चेक करें। एप ओपन करें और Verify HUID वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

इसके बाद ज्वेलरी पर अंकित 6 डिजिट का कोड दर्ज करें या स्कैन करें। कुछ सेकंड्स में स्क्रीन पर ज्वेलरी की सारी डिटेल्स दिखाई देगी। यहां आपको ज्वेलरी से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाेएगी।