पक्षी वैज्ञानिक डॉ. सलीम को याद किया
?? ????? ?? ?? ????? ???? ??? ????? (???? ????) ?? ??????? ?????? ???? ???? ?? ???? ??? ????? ?? ?????? ??? ??? ???? ?????? ????? ???? ??? ???????? ??? ?? ??????? ?? ??????? ?? ????? ?? ?? ???? ??. ???? ??? ?? ??? ?? ????? ????? ???????? ????? ?? ??? ?? ?? ?????? ?? ????? ?? ?
जागरण संवाददाता, जम्मू : बर्ड मैन के नाम से मशहूर हुए भारतीय पक्षी वैज्ञानिक डॉ. सलीम अली के जन्मदिन पर पक्षी विज्ञान क्षेत्र में उनके द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया गया। उनके खोजे पक्षियों पर चर्चा हुई। मंगलवार को स्माल प्लॉट पार्क में हुई 818वीं पेड़ परिचर्चा कार्यक्रम में स्टेट फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीटयूट के निदेशक डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि डॉ. अली जम्मू कश्मीर भी आए थे और ब्लैक नेक्ड क्रेन की खोज की जो बाद में जम्मू कश्मीर का राज्य पक्षी बना। पक्षियों के रंग रूप पर गहन दिलचस्पी लेकर डॉ. अली ने कई किताबें लिखी, जो आज दुनिया में मिसाल बनी हैं। आयोजन हिमालय एवियन और स्माल प्लाट मोहल्ला वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. तरण सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट आयुर्वेदिक अस्पताल ने पौधों की जानकारी दी। फ्लोरिकल्चर विभाग के पूर्व डायरेक्टर केके शर्मा व ताहिर शाल संयुक्त निदेशक स्टेट फारेस्ट रिसर्च इंस्टीटयूट ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। ज्योति प्रकाश गुप्ता ने पार्क में लगाए गए पेड़ों के बारे में रोशनी डाली। स्माल प्लाट मोहल्ला वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतपाल शर्मा ने धन्यवाद किया। पक्षियों के पोस्टर भी बांटे गए।