दो मार्च को भाजयुमो की बाइक रैली
जम्मू भाजपा सरकार के कार्यो को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा क
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 02:15 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 02:15 AM (IST)
जम्मू : भाजपा सरकार के कार्यो को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से दो मार्च को देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू में भी बाइक रैली निकाली जाएगी। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विकास चौधरी ने शुक्रवार को बैठक कर रैली को सफल बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। बैठक में गौरव को प्रदेश अतिरिक्त मीडिया सचिव भी बनाया गया।
--------------
भाजयुमो की चिनैनी मंडल इकाई भंग
भाजयुमो ने अपनी चिनैनी मंडल इकाई को भंग कर दिया है। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ऊधमपुर जिला प्रभारी विकास संब्याल ने प्रदेशाध्यक्ष विकास चौधरी की सलाह पर तत्काल प्रभाव से चिनैनी मंडल इकाई भंग कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें