विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की जोरदार टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त

Published: Fri, 14 Aug 2026 10:48 PM (IST)

अखनूर के मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, ...और पढ़ें

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त।

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त।

HighLights

  1. अखनूर बाजार में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी

  2. हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हुई, कोई जनहानि नहीं हुई

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, स्थानीय लोगों ने गति नियंत्रण की मांग की

संवाद सहयोगी, अखनूर। अखनूर के मुख्य बाजार में शुक्रवार देर शाम को तेज रफ्तार की बस से सड़क किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बाइक पर और आसपास कोई नहीं था वरना काफी नुकसान हो सकता था।

देर शाम सात बजे के करीब जम्मू से प्लांवाला की ओर जा रही बस अखनूर मुख्य बाजार से गुजर रही थी। शर्मा स्वीट शाप के पास सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी।

इसमें बाइक सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में बाजार से गुजर रही थी और संकरी सड़क पर कट लेने के दौरान यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए पुलिस और यातायात विभाग से मुख्य बाजार में गति नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है।