विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के राज्यपाल ने CM उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा; अता हसनैन का कश्मीर से है पुराना नाता

Published: Sun, 06 Sep 2026 11:53 PM (IST)

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस दौरान ...और पढ़ें

बिहार के राज्यपाल ने CM उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात। फोटो जागरण

बिहार के राज्यपाल ने CM उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात। फोटो जागरण

HighLights

  1. बिहार के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।

  2. राष्ट्रीय और राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

  3. पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी बैठक में उपस्थित थे।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने रविवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आपसी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। 

राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों ने देश और राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों, प्रशासनिक अनुभवों तथा आपसी हित के कई अन्य मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। यह एक औपचारिक और सौहार्दपूर्ण बैठक थी।

इस खास मुलाकात के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बिहार की प्रथम महिला (राज्यपाल की पत्नी) भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

अता हसनैन का कश्मीर से रहा है पुराना नाता

गौरतलब है कि बिहार के राज्यपाल बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 15वीं कोर (चिनार कोर) के कमांडर के रूप में भी कार्य किया है, जिसके कारण उनका कश्मीर घाटी और वहां के सामाजिक-राजनीतिक परिवेश से गहरा जुड़ाव रहा है।

यह भी पढ़ें- CM उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, राज्य का दर्जा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा