बाइक स्लिप होने से चालक घायल
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : गांव इंदिरा नगर के पास जम्मू-आरएसपुरा मार्ग पर एक बाइक सवार ब
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 02:19 AM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 02:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : गांव इंदिरा नगर के पास जम्मू-आरएसपुरा मार्ग पर एक बाइक सवार बाइक स्लिप होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान जगदीश लाल पुत्र सेवाराम निवासी रोई मोड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जीएमसी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार कस्बे से जम्मू की ओर जा रहा था। अभी वह गांव इंदिरा नगर के पास ही पहुंचा था कि एकाएक उसकी बाइक स्लिप हो गई। आने-जाने वाले राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में सड़क से उठाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें