Move to Jagran APP

स्नेह सूत्र से निखरेगी भारत रक्षा पर्व की छटा

भारत रक्षा पर्व भारत रक्षा पर्व भारत रक्षा पर्व

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 02:24 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 02:24 AM (IST)
स्नेह सूत्र से निखरेगी भारत रक्षा पर्व की छटा
स्नेह सूत्र से निखरेगी भारत रक्षा पर्व की छटा

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारत रक्षा पर्व को जोश और उल्लास के साथ मनाने की तैयारी स्कूलों ने शुरू कर दी है। बच्चे अपने हाथों से सीमा पर तैनात फौजी भाइयों के लिए राखियां तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के मुबारक मंडी क्षेत्र में स्थित दीवान बद्री नाथ हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने फौजी भाइयों के लिए स्नेह सूत्र बनाए।

loksabha election banner

स्कूली छात्राओं का उत्साह देखते ही बना जब वे हाथों में तरह-तरह की सामग्री लिए राखियां बना रही थीं। दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व में हर साल हिस्सा लेने वाले इन छात्रों में सरहदों पर तैनात जवानों के लिए प्रेम भी देखते ही बन रहा था। हर बच्चा अपने दिल से राखियां बनाकर जवानों को जैसे संदेश दे रहा हो कि वे चिता न करें। हर भारतीय नागरिक का प्यार उनके साथ है। रक्षाबंधन के पावन मौके पर भाइयों की कलाइयां खाली नहीं रहेंगी। हजारों बहनों की राखियां उनके लिए पहुंचेंगी।

स्कूल की प्रिसिपल सोनिका महाजन ने बच्चों के उत्साह को सलाम करते हुए कहा कि यह मौका दैनिक जागरण के कारण मिल रहा है। फौजी भाइयों के लिए राखियां बनाकर उन्हें अपना स्नेह भेजना हर कोई चाहता है। भारत रक्षा पर्व इसका जरिया बन रहा है। उन्होंने दैनिक जागरण की तारीफ करते हुए इसे भविष्य में भी जारी रखने की अपील की। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए जवानों के लिए संदेश पत्र, स्लोगन आदि भी लिखने को कहा।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन के मौके पर सरहदों पर तैनात जवानों के लिए दैनिक जागरण 'भारत रक्षा पर्व' के तहत लाखों राखियां, ग्रीटिंग एकत्र करता है। हर साल की तरह इस बार भी भारत रक्षा पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। जम्मू के विभिन्न स्कूलों, प्रतिष्ठानों, संगठनों को इसमें सम्मलित किया जा रहा है। आप भी भेज सकते हैं राखी, संदेश

करीब डेढ़ दशक से हर वर्ष दैनिक जागरण रक्षाबंधन के त्योहार के पहले भारत रक्षा पर्व का आयोजन करता है। करीब महीने भर तक भारत रक्षा पर्व का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष दैनिक जागरण के इस अभियान में बहनों ने फौजी भाइयों के लिए करीब बीस लाख राखियां दीं थीं, जिनको सीमा पर जाकर जवानों की कलाई पर सजाया गया था। इस अभियान के माध्यम से पांच लाख से अधिक शुभकामना संदेश के कार्ड सैनिकों के लिए भेजे गए थे। आप भी सीमा पर तैनात अपने भाइयों को राखी और संदेश भेज सकते हैं। इसके लिए दैनिक जागरण कार्यालय में अथवा फोन नंबर 9797683044 पर संपर्क करें।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.