विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परवेज, उमरान के बाद जम्मू-कश्मीर का नया सितारा चमका, आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री; वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू

By Vikas AbrolEdited By: Dallu Slathia
Published: Wed, 30 Sep 2026 02:05 PM (IST)

Aaqib Nabi Debut: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का टीम इंडिया में डेब्यू। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का टीम इंडिया में डेब्यू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आकिब नबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम में पदार्पण किया।

  2. केएल राहुल ने आकिब नबी को उनकी पहली भारतीय कैप दी।

  3. जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

जागरण संवाददाता, जम्मूl जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को आज भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आकिब नबी आज नीतीश रेड्डी के स्थान पर पहली बार भारतीय टीम में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले का पदार्पण करने जा रहे हैं। 29 वर्षीय आकिब परवेज रसूल और उमरान मलिक के बाद वे भारत के लिए खेलने वाले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इसके साथ ही आकिब नबी को भारत की ओर से अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने का मौका मिला है। उन्हें मैच से पहले केएल राहुल ने उनकी पहली भारतीय कैप प्रदान की।

पहले मुकाबले में नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

आकिब नबी इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए गए थे। दूसरे मुकाबले में उन्हें मौका मिलने से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन गई है।

बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय 15 सदस्यीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया था।

आकिब नबी के लिए बड़ा मौका

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का भारतीय टीम में चयन प्रदेश के क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद आकिब नबी राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में जम्मू-कश्मीर टीम ईरानी कप में शेष भारत के विरुद्ध कल श्रीनगर के शेयर्स कश्मीर स्टेडियम में उतरेगी।

'बारामूला एक्सप्रेस की खासियत

4 नवंबर 1996 को बारामूला में जन्मे आकिब नबी दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्हें क्रिकेट जगत में ‘बारामूला एक्सप्रेस’ के नाम से भी जाना जाता है।