Move to Jagran APP

जम्मू: बाबा दिनेश समर्थकों सहित भाजपा में हुए शामिल

जम्मू साउथ-आरएसपुरा विधानसभा क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले प्रसिद्ध बाबा दिनेश भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया की मौजूदगी में बाबा दिनेश और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार अपने समर्थकों के साथ में भाजपा में शामिल हुए।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 06:22 PM (IST)
जम्मू: बाबा दिनेश समर्थकों सहित भाजपा में हुए शामिल
भाजपा में शामिल हुए बाबा दिनेश व समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू साउथ-आरएसपुरा विधानसभा क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले प्रसिद्ध बाबा दिनेश भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया की मौजूदगी में बाबा दिनेश और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार अपने समर्थकों के साथ में भाजपा में शामिल हुए।

loksabha election banner

इस मौके पर भाजपा सतवारी मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल मीनिया, किसान नेता मुल्ख राज, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष हरपाल सिंह बाली, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रणजीत सिंह मौजूद रहे। बाबा दिनेश और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार का भाजपा में स्वागत करते हुए बलोरिया ने कहा कि भाजपा सरकार का काम करने का तरीका लोगों को पसंद आ रहा है। अब जनता समझ चुकी है कि अगर देश में असली मायने में कोई राजनीतिक दल राष्ट्रीय को प्रथम रखती है तो वह भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र विशेष के होकर रह गए हैं, आज देश हित के लिए कोई दल और नेता सबसे उपयुक्त है और वह मजबूती के साथ खड़ा है तो वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

बलोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी निस्वार्थ भाव से भारत की सेवा कर रहे हैं और सभी चुनौतियों का डट कर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह जम्मू साउथ-आरएसपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनता का समर्थन मिल रहा, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस विधानसभा से भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। भगवा पार्टी में शामिल होने के दौरान दिनेश बाबा और सुरेश कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर यह कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए देश हित के लिए काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.