1500 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन
जागरण संवाददाता, राजौरी : बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह है। सोमवार को तीसर
जागरण संवाददाता, राजौरी : बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह है। सोमवार को तीसरे जत्थे में शामिल करीब डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन किए। इसके बाद यात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू रवाना हो गया। यह जत्था रविवार रात को पुंछ पहुंचा था। सोमवार की सुबह पुंछ से यात्रियों का तीसरा जत्था मंडी पहुंचा। वहां पर यात्रियों ने बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन किए और जम्मू रवाना हो गए। वहीं, सोमवार दोपहर 16 वाहनों 1420 पंजीकृत श्रद्धालु राजौरी आधार शिविर पहुंचे। यहां थोड़ा विश्राम के बाद वे पुंछ के लिए रवाना हो गए।
शाम को यात्रियों का चौथा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ पहुंचा। यहां पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भक्तों का स्वागत किया।