संशोधित..बाबा अमरनाथ यात्रा बहाल, 284332 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
राज्य ब्यूरो, जम्मू : बाबा अमरनाथ यात्रा तीन दिन बाद बहाल कर दी गई। आधार शिविर यात्री निवास भग
राज्य ब्यूरो, जम्मू : बाबा अमरनाथ यात्रा तीन दिन बाद बहाल कर दी गई। आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से शुक्रवार सुबह 137 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। अभी तक 284332 श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
वहीं, पहलगाम व बालटाल मार्ग से 260 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार बालटाल से 150 और पहलगाम से 110 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के 58वें दिन 254 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी को देखते हुए यात्रा को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया था। 21 से 23 अगस्त तक किसी जत्थे को रवाना नहीं किया गया। शनिवार को यात्रा का अंतिम जत्था रवाना होगा। इस बीच बालटाल व पहलगाम से यात्रा सुचारु रूप से जारी रही।
बाबा अमरनाथ की यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी, जो रक्षा बंधन के दिन 26 अगस्त को संपन्न हो रही है। यात्रा मार्ग पर साफ सफाई का काम पहले शुरू हुआ था, जो अब समाप्त होने के करीब है।