Move to Jagran APP

219011 श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

???? ?????? ?????? ?? ???? ??????????? ?? ?????? ??? ?????? ??????? ???? ?? ??? ??? ?????? ?? ?? ??? ?? ?????? ??? ?? ???? ??? ????? ??? ??? ??? ?? ???? ??? ?? ?? ?????? ?? 16 ?? ??? ??? ?? ??? ?? ???? ????????? ????? ?? ???? ??? ???? ?? ???????? ?? ?????? ???? ??? ???? ??????? ?? ???????? ???? ?? ?????? ?? ?????? ?? ??? ??? ??? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 04:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 06:40 AM (IST)
219011 श्रद्धालु कर  चुके बाबा बर्फानी के दर्शन
219011 श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस साल यात्रा शुरू होने के बाद अब तक 219011 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिग के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा के 17वें दिन 13928 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वीरवार को यात्रा सवा दो लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी।

loksabha election banner

मौसम की मेहरबानी और पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के विराजमान रहने से श्रद्धालु नए उत्साह से आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से 4584 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। बालटाल मार्ग से यात्रा करने वाले 1972 श्रद्धालुओं में 1340 पुरुष, 616 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल थे।

पहलगाम रूट से रवाना हुए 2612 श्रद्धालुओं में 1969 पुरुष, 536 महिलाएं, 12 बच्चे और 95 साधु शामिल थे। आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से अब तक 80181 श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जम्मू में रुके बिना सीधे पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.