अपडेट ::: दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन
राज्य ब्यूरो जम्मू बाबा अमरनाथ यात्रा ने दो लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। यात्रा शुरू होने के बाद अब तक 205083 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिग के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा के 16वें दिन 11538 श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए।
राज्य ब्यूरो, जम्मू : बाबा अमरनाथ यात्रा ने दो लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। यात्रा शुरू होने के बाद अब तक 205083 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिग के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा के 16वें दिन 11538 श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए।
यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से मंगलवार सुबह 3967 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। बालटाल रूट से 1615 श्रद्धालु रवाना हुए, जिसमें 1112 पुरुष, 485 महिलाएं और 18 बच्चे शामिल थे। पहलगाम रूट से 2352 श्रद्धालु रवाना हुए, जिसमें 1741 पुरुष, 455 महिलाएं, 35 बच्चे और 121 साधु शामिल थे। श्रद्धालु 165 वाहनों पर सवार होकर यात्रा पर गए।
पिछले साल बाबा अमरनाथ यात्रा ने 20वें दिन दो लाख का आंकड़ा पार किया था। पहले 16 दिनों के हिसाब से इस बार पिछले साल की यात्रा का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पता चलता है कि यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस बार आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से 75597 श्रद्धालु जत्थे में शामिल होकर यात्रा कर चुके हैं। लगभग सवा लाख श्रद्धालुओं ने सीधे पहलगाम और बालटाल जाकर यात्रा की है। वर्ष 2015 में पहले 14 दिनों में दो लाख का आंकड़ा पार हुआ था। उसके बाद इस बार 16 दिनों में दो लाख का आंकड़ा पार हुआ है। एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था 30 जून को पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ था।