Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवतार सिंह हत्याकांड मामला: वरिष्ठ IAS अधिकारी का ससुर गिरफ्तार, परिवार ने बताया हत्‍या का मास्‍टरमाइंड

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 03:25 PM (IST)

    Avtar Singh Murder Case जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में NRI अवतार सिंह हत्‍याकांड में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने वरिष्‍ठ IAS अधिकारी के सुसर को अरेस्‍ट किया है। वहीं पीड़ित परिवार ने इसे हत्‍या का मास्‍टरमाइंड बताया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 15 दिन की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    Hero Image
    जम्‍मू में NRI अवतार सिंह की हत्‍या करने वाला आरोपी गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में संपत्ति विवाद के चलते मारे गए NRI अवतार सिंह की हत्या (Avtar Singh Murder Case) के मामले में जम्मू पुलिस ने करीब दो माह बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा के ससुर शरद पूरी को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार ने शरद पूरी को बताया मास्‍टरमाइंड

    अवतार सिंह का परिवार हत्या के बाद से ही शरद पूरी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। अवतार सिंह के पिता बलवीर सिंह ने शरद पूरी को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था। पुलिस बीते करीब एक माह से लगातार शरद पूरी को गंग्याल पुलिस थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन अब वीरवार को शरद पूरी को इस हत्याकांड में आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

    15 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा जेल

    जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार शरद पूरी को कोर्ट में पेश कर उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने उससे बीते कुछ दिनों में मामले से जुड़ी जितनी भी पूछताछ करनी थी वह कर ली है।

    यह भी पढ़ें: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने LoC से जुड़े इलाकों का किया दौरा, आतंक विरोधी अभियानों का लिया जायजा

    दरअसल, जिस विवादित भूमि को लेकर झगड़ा हुआ था उसे पर अवतार सिंह का परिवार अपना मालिकाना हक होने का दावा कर रहा था। जबकि दूसरे दल का कहना था कि उन्होंने शरद पुरी से इस भूमि को खरीदा है। शरद पूरी पर आरोप लग रहा था कि उसने अपने दामाद के रसूख का प्रयोग कर इस भूमि को अपने नाम पर करवा लिया था।

    पुलिस ने कई बड़े लोगों को किया गिरफ्तार

    अवतार सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने इस मामले में कई बड़े लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जम्मू कश्मीर पुलिस सेवानिवृत्ति एसपी शेख मोहम्मद, प्रापर्टी डीलर रविंद्र गुप्ता उर्फ गोला शाह, पुरुषोत्तम सिंह उर्फ निककू, सूरज सिंह, संदीप चाढ़क, विकास सिंह, रजत जंडियल, सचिन सिंह, रघुनंदन सिंह, वरुण सिंह को गिरफ्तार किया है।

    यह भी पढ़ें: Kathua Terror Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता, कठुआ से जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगार गिरफ्तार

    इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अवतार सिंह की हत्या 30 अप्रैल को ग्रेटर कैलाश में उसी विवादित भूमि में की गई थी। जिसको लेकर दो दलों में विवाद चल रहा था।

    comedy show banner
    comedy show banner