Move to Jagran APP

लद्दाख के खारदुंगला में हिमस्खलन, टिप्पर समेत बर्फ में दबे 10 लोग

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लद्दाख के खारदुंगला टॉप इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 08:33 AM (IST)
लद्दाख के खारदुंगला में हिमस्खलन, टिप्पर समेत बर्फ में दबे 10 लोग
लद्दाख के खारदुंगला में हिमस्खलन, टिप्पर समेत बर्फ में दबे 10 लोग

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लद्दाख के खारदुंगला टॉप इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से टिप्पर के चालक समेत 10 लोग बर्फ में दब गए। 18000 फिट की ऊंचाई पर -15 डिग्री सेल्सियस में सेना की ओर से चलाए जा रहे राहत अभियान में देर शाम तक छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे। वहीं, अन्य की तलाश जारी है। सभी कारगिल के जंस्कार इलाके के रहने वाले हैं और लेह में श्रमिक का काम करते थे।

prime article banner

कारगिल-लेह हाईवे पर खारदुंगला टॉप के पास साउथ पुल्लू इलाकों में सुबह करीब सात बजे हिमस्खलन हुआ। इसकी चपेट में एक टिप्पर आ गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी सेना को दी। सेना ने तुरंत हादसे की जानकारी कोर मुख्यालय को दी और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। आर्मी एविएशन के हेलीकाप्टरों ने एवलांच पैंथर्स को आधुनिक यंत्रों व खोजी कुत्तों के साथ इलाके में उतारा। इसके साथ स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स व जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंच गए।

सेना की उत्तरी कमान ने हिमस्खलन में दो टिप्परों के दब जाने का बयान जारी किया, लेकिन लेह की डिप्टी कमिश्नर डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने बताया कि केवल एक ही वाहन हादसे का शिकार हुआ है।

बताया जा रहा है कि वाहन सड़क से करीब 800 मीटर नीचे बीस फिट बर्फ में दबा हुआ है। सेना और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीम लापता चार अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार करीब 10 घंटे तक खून जमा देने वाली ठंड में बचाव अभियान जारी रहा, लेकिन देर शाम अंधेरा होने पर अभियान को रोक दिया गया। सुबह अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। हिमस्खलन करीब 1100 मीटर के दायरे में हुआ है। इसके चलते अभियान चलाने में मुश्किल आ रही है। लेह की डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा व एसएसपी सरगम शुक्ला ने भी घटनास्थल का दौरा कर बचाव अभियान का जायजा लिया। पांच शवों की पहचान हुई :

बरामद छह शवों में से पांच की पहचान हो गई है। इनमें कारगिल जिले के जंस्कार के नुरबू सी¨रग, थिनलैस फालजांग, सीवांग ताशी हैं। अन्य की पहचान के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। वहीं, लापता लोगों में नवांग टुंडुप, चालक चौंबेल और श्रमिक सांगे शामिल हैं। छह शवों के साथ बर्फ में दबे टिप्पर का कुछ हिस्सा भी मिल गया है। डीप सर्च राडार का हो रहा है इस्तेमाल :

सेना की चौदह कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी बड़े पैमाने पर जारी बचाव कार्य की देखरेख कर रहे हैं। बर्फ के भीतर दबे लोगों को तलाशने के लिए सेना डीप सर्च राडार का भी इस्तेमाल कर रही है। विपरीत हालात में बचाव अभियान में समय लगना तय है। ऐसे में सेना ने हुंडर के आर्मी अस्पताल से मेडिकल टीमें, डी¨टग ब्लैंकेट, गर्म कपड़े व जरूरी साजो सामान भी घटनास्थल पर भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता :

राज्य प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने खरदुंगला हादसे पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ सांत्वना जताई। इसके अलावा राज्य विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. निर्मल ¨सह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीए मीर ने खरदुंगला घटना पर गहरा दुख जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.