भूमि विवाद में किसान पर हमला
संवाद सहयोगी बिश्नाह क्षेत्र के गांव रतनाल में पुराने भूमि विवाद में कुछ लोगों ने किसान गुर
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 08:15 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 08:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिश्नाह: क्षेत्र के गांव रतनाल में पुराने भूमि विवाद में कुछ लोगों ने किसान गुरदेव सिंह पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल किसान के मोहल्ले के ही चार लोग शामिल थे। किसान के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद हमलावर फरारा हो गए जबकि कुछ लोगों ने उसे बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया। हमले की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची व घायल का बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें