Move to Jagran APP

संसदीय चुनाव से पहले करवाएं जाएं विधानसभा चुनाव : हर्षदेव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव ¨सह ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग को श्

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 02:37 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 02:37 AM (IST)
संसदीय चुनाव से पहले करवाएं जाएं विधानसभा चुनाव : हर्षदेव
संसदीय चुनाव से पहले करवाएं जाएं विधानसभा चुनाव : हर्षदेव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव ¨सह ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग को शीघ्र जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर देनी चाहिए। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हर्षदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर ¨वग नहीं चाहती है कि विधानसभा के चुनाव हो इसलिए केंद्रीय नेतृत्व पर चुनाव टालने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। भारतीय चुनाव आयोग की टीम का राज्य दौरा भी टल चुका है। लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि विधानसभा के चुनाव समय पर करवाए जाएं। अब यह सुनने में आ रहा है कि संसदीय चुनाव के बाद विधानसभा के चुनाव करवाएं जाएंगे। लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अधिक समय तक दूर नहीं रखा जा सकता है। जम्मू कश्मीर में पहले छह महीने तक राज्यपाल शासन लगा रहा। उसके बाद छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया और अब एक बार फिर से छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन नहीं लगाना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय भी कह चुका है कि समय से पहले भंग हुई विधानसभाओं के चुनाव समय पर करवाए जाएं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.