विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोपटलाल की शादी होगी या नहीं? जम्मू पहुंचे 'तारक मेहता...' के मेकर असित मोदी ने बताया, दया भाभी के कमबैक पर भी बोले

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:10 PM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने जम्मू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पोपड़ लाल की शादी ...और पढ़ें

जम्मू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे 'तारक मेहता’'के निर्माता असित मोदी।

जम्मू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे 'तारक मेहता’'के निर्माता असित मोदी।

HighLights

  1. असित मोदी ने पोपड़ लाल की शादी पर दर्शकों से राय मांगी।

  2. दया भाभी के किरदार के लिए उपयुक्त कलाकार की तलाश जारी है।

  3. कलाकारों की निजी जिंदगी का सम्मान करने का आग्रह किया।

जागरण संवाददाता, जम्मू। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने पोपड़ लाल की शादी और दया भाभी की वापसी को लेकर मजेदार अंदाज में बात की। जम्मू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान बातचीत में उन्होंने दर्शकों से ही पूछ लिया कि पोपड़ लाल की शादी होनी चाहिए या नहीं।

असित कुमार मोदी ने कहा कि इस सवाल को लेकर दर्शकों की राय भी बंटी हुई है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लगभग 50 प्रतिशत लोग शादी के पक्ष में हैं, जबकि इतने ही लोग इसके खिलाफ नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या किया जाए। इसलिए दर्शकों से ही राय मांगी जा रही है।

दया भाभी के किरदार को लेकर क्या बोले?

दया भाभी के किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि इस पात्र को जिस कलाकार ने शानदार ढंग से निभाया है। उसके बराबर आना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शो की टीम लगातार ऐसी कलाकार की तलाश में है जो दया भाभी के किरदार के साथ न्याय कर सके।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी तलाश ऐसी दया भाभ की है जो गुजराती भाषा बोलती हो, क्योंकि यह किरदार गुजराती पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि खोज जारी है और जैसे ही उपयुक्त कलाकार मिलती है। उसे शो में जरूर शामिल किया जाएगा, मोदी की इन बातों पर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल और दया भाभी की जोड़ी दर्शकों के बीच लंबे समय से लोकप्रिय रही है। ऐसे में दया भाभी की वापसी को लेकर उनकी टिप्पणी ने एक बार फिर इस किरदार को चर्चा में ला दिया है।

'कलाकार की निजी जिंदगी का भी सम्मान करें दर्शक'

निर्माता असित ने कहा कि दर्शक कलाकारों को इतना प्यार देते हैं कि कई बार अनजाने में उनकी निजी जिंदगी को भी सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बना देते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार भी एक इंसान है और उसकी अपनी निजी जिंदगी तथा परिवार की जरूरतें होती हैं। जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

जम्मू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान बातचीत में दिलीप जोशी ने कहा कि कलाकारों को लेकर दर्शकों का लगाव स्वाभाविक है, लेकिन कई बार अत्यधिक अपेक्षाओं के कारण कलाकारों को ट्रोल भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि कलाकारों की अपनी निजी जिंदगी होती है और दर्शकों को उसका सम्मान करना चाहिए।

असित मोदी ने सुनाया मजेदार किस्सा

 

उन्होंने कहा कि टेलीविजन धारावाहिकों में शादी के एपिसोड हमेशा से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। लोग पर्दे पर शादी के माहौल को देखना और उसका आनंद लेना पसंद करते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ दर्शक ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पर्दे पर शादी टूटते हुए देखना भी रोमांचक लगता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता पर उन्होंने पहले भी मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जेठालाल की शादी होनी चाहिए या नहीं। दर्शकों से राय मांगने पर माहौल भी हंसी-मजाक से भर गया।