Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर के सभी आंदोलनों के नायक रहे हैं अरूण जेटली

आज जिस आलीशान भाजपा मुख्यालय में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं उसे बनाने में अरूण जेटली की अहम भूमिका रही।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 05:39 PM (IST)
जम्मू कश्मीर के सभी आंदोलनों के नायक रहे हैं अरूण जेटली
जम्मू कश्मीर के सभी आंदोलनों के नायक रहे हैं अरूण जेटली

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू कश्मीर के प्रति विशेष लगाव रखने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली राज्य में हुए हर आंदोलन में शामिल हुए। भले ही वह जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए लाल चौक में तिरंगा लहराने के लिए एकता यात्रा हो, डोडा बचाओ आंदोलन या फिर बाबा अमरनाथ भूमि आंदोलन, जेटली इन सभी आंदोलन में नायक बनकर उभरे। उन्होंने जम्मू आकर गिरफ्तारी भी दी। यही नहीं उन्होंने संसदीय, विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया था।

loksabha election banner

नब्बे के दशक में डाेडा में एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर कश्मीर पंडितों की तर्ज पर उनका भी पलायन करवाने की साजिश जारी गई थी। ऐसे में भाजपा के कदावर नेता होने के नाते जम्मू आए अरुण जेटली ने डोडा बचाओ आंदोलन में हिस्सा लेने के साथ वहां पर लोगों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई।

बाबा अमरनाथ भूमि आंदोलन में भी रहा अहम योगदान

वर्ष 2008 में जब जम्मू-कश्मीर में श्री बाबा अमरनाथ की भूमि के लिए आंदोलन हो रहा था, तब अरुण जेटली तिरंगे लेकर प्रदर्शन करने वाले जम्मू वासियों का हौंसला बढ़ाने के लिए यहां पहुंचे थे। उनके साथ आई सुषमा स्वराज को जम्मू एयरपोर्ट में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें पंजाब भेजने के लिए कठुआ में छोड़ गया था। मुखर्जी चौक में तिरंगा फहराने के बाद जेटली ने जम्मू आकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था। इस पूरे प्रकरण में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ निर्मल सिंह उनके साथ थे। निर्मल सिंह का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया था।

जेटली की याद दिलाएगा भाजपा मुख्यालय

आज जिस आलीशान भाजपा मुख्यालय में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, उसे बनाने में अरूण जेटली की अहम भूमिका रही। जम्मू के त्रिकुटानगर में भाजपा का यह मुख्यालय हमेशा अरुण जेटली की याद दिलाएगा। जम्मू कश्मीर में भाजपा की गतिविधियां कच्ची छावनी स्थित पुराने पार्टी मुख्यालय से संचालित होती आई। ऐसे में वर्ष 2010 के बाद एक सर्वसुविधा संपन्न मुख्याय की आवश्‍यकता महसूस की जा रही थी। उनकी प्रेरणा, आर्थिक सहयोग व सलाह के सहारे 6 जुलाई 2016 को जम्मू में प्रदेश भाजपा ने नए मुख्यालय से काम करना शुरू कर दिया। उस समय पूर्व मंत्री सत शर्मा प्रदेश अध्यक्ष थे। उनका कहना है कि अरुण जेटली ने न सिर्फ हमारी हिम्मत बढ़ाई अपितु पूरा सहयोग दिया कि राज्य में सबसे अच्छा पार्टी मुख्यालय बने।

वहीं माैजूदा प्रदेश्या अध्यक्ष रविंद्र रैना का कहना है कि अरूण जेटली ने जम्मू कश्मीर में सर्वसुविधा संपन्न पार्टी मुख्यालय बनाने का सपना देखा था, उनके सहयोग से यह साकार हुआ। जब अरूण जेटली ने पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया था तो उन्होंने घोषणा की थी कि जम्मू कश्मीर के हर जिले में भाजपा का मुख्यालय अपनी जमीन पर होगा। आज जम्मू संभाग के दस जिलों में भाजपा के अपने कार्यालय हैं। लेह में भी पार्टी कार्यालय बना दिया गया है। इसके साथ कारगिल व कश्मीर में भी अपनी जमीन खरीदी गई है ताकि पार्टी का कार्यालय बना जाए सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.