Move to Jagran APP

Jammu : साढ़े पांच करोड़ से बनेगा अरनिया नगरपालिका कांप्लेक्स

पहले चरण में 40 लाख दूसरे चरण में पांच करोड़ और तीसरे चरण में तीन करोड़ रुपये से यह कार्य पूरा होगा। हम 5.50 करोड़ का प्रोजेक्ट मानकार चल रहे हैं। यह कांप्लेक्स कस्बे की सुंदरता में चार चांद लगाएगा।

By Edited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 07:32 AM (IST)
Jammu : साढ़े पांच करोड़ से बनेगा अरनिया नगरपालिका कांप्लेक्स
दूसरे फ्लोर पर हाल बनाए जाएंगे, जहां ओपन जिम भी होगा।

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : अरनिया नगरपालिका कार्यालय की हालत पिछले काफी अर्से से खस्ता थी। इसके लिए नया कांप्लेक्स बनाने के लिए प्रशासन ने साढ़े पांच करोड़ की राशि मंजूर की है। वीरवार को नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी अजय सांगड़ा ने इस कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।

loksabha election banner

इसकी पुरानी इमारत की जगह नई इमारत बनाने में लंबे समय से मांग की जा रही थी। सांगड़ा ने बताया कि अरनिया नगरपालिका कार्यालय की हालत काफी खस्ता थी, जिसे बनाने की मांग की जा रही थी। इसका प्रोजेक्ट हमने बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा, जिसे मंजूर कर लिया गया। प्रथम चरण में 40 लाख रुपये की लागत से बेसमेंट बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। उसके बाद यहां तीन मंजिला कार्यालय बनेगा जिसमें फ‌र्स्ट फ्लोर पर शॉ¨पग कांप्लेक्स बनाया जाएगा।

दूसरे फ्लोर पर हाल बनाए जाएंगे, जहां ओपन जिम भी होगा। तीसरे फ्लोर पर नगरपालिका का कार्यालय होगा। इसके अंदर 13 दुकानें बनाई जाएंगी। इसके अलावा इसके आसपास एक सुंदर पार्क भी बनाया जाएगा, जहां कस्बे के लोग सैर कर सकेंगे। इसमें कई सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस नगरपालिका की इमारत बनाने की बात चल रही थी, लेकिन अब जाकर इसका कार्य शुरू हो पाया है।

पहले चरण में 40 लाख, दूसरे चरण में पांच करोड़ और तीसरे चरण में तीन करोड़ रुपये से यह कार्य पूरा होगा। हम 5.50 करोड़ का प्रोजेक्ट मानकार चल रहे हैं। यह कांप्लेक्स कस्बे की सुंदरता में चार चांद लगाएगा। इसके अलावा कांप्लेक्स में दुकानें खुलने से नगर पालिका की कमाई भी बढ़ेगी। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, पार्षद सोमनाथ आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.