सेना ने पुंछ सेक्टर की जीत को याद किया
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारतीय सेना ने सोमवार को जम्मू संभाग के पुंछ में 53 साल पहले की शानदार
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 11:48 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारतीय सेना ने सोमवार को जम्मू संभाग के पुंछ में 53 साल पहले की शानदार जीत को याद किया।
पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों के तहत पुंछ में चोटी नंबर 4007 पर कब्जा जमा लिया था। इसका पता चलते ही भारतीय सेना ने हमला कर दुश्मन के पांव उखाड़ दिए थे। इस हमले में भारतीय सेना के जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए 12 घुसपैठियों को मार गिराया था और चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दुश्मन पर करारा आघात करने वाले सैनिकों ने 16 घुसपैठियों को ¨जदा पकड़ लिया था। उन्होंने बाद में खुलासा किया था कि पाकिस्तान की साजिश क्या थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें