निकाय चुनाव के नतीजों पर मंथन करेगी प्रदेश कांग्रेस
राज्य ब्यूरो, जम्मू : निकाय चुनाव के नतीजों पर प्रदेश कांग्रेस मंथन करेगी। साथ ही पंचायत चुना
राज्य ब्यूरो, जम्मू : निकाय चुनाव के नतीजों पर प्रदेश कांग्रेस मंथन करेगी। साथ ही पंचायत चुनाव के लिए अपनी सारी ताकत झोंक देगी। लद्दाख और कश्मीर के परिणाम से कांग्रेस संतुष्ट है, लेकिन जम्मू जिला विशेषकर जम्मू नगर निगम में पार्टी को लगे झटके से निराश है। पार्टी मानती है कि चुनाव परिणाम कांग्रेस के अनुरूप नहीं आए है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर का कहना है कि निकाय चुनाव में लद्दाख और कश्मीर में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कठुआ में भी पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक है। यह सच है कि जम्मू जिला में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं गए है। इसके क्या कारण है, पता लगाया जाएगा। हमारी कोशिश होगी कि खामियों का पता लगाकर उन्हें दूर किया जाएगा। पार्टी सारे मुद्दे पर मंथन करेगी। इसके लिए शीघ्र ही पार्टी की बैठक होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया।
मीर ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में पंचायत के चुनाव होने वाले है। जमीनी स्तर पर लोगों को अधिकार दिलाने के लिए यह चुनाव बहुत जरूरी है। पार्टी चुनाव के लिए तैयारी कर रही है।