Move to Jagran APP

सेना उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर ने जवानों से कहा संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दें

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और व्हाइट नाइट कॉप्र्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हर्षा गुप्ता पुंछ सेक्टर के सेक्लु क्षेत्र भी गए जहां 24 अक्टूबर को सेना का चापर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 11:32 AM (IST)
सेना उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर ने जवानों से कहा संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दें
सेना उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर ने जवानों से कहा संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दें

राजौरी, जागरण संवाददाता। सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और व्हाइट नाइट कॉप्र्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हर्षा गुप्ता ने राजौरी और पुंछ जिलों का दौरा किया। उन्होंने अग्रिम चौकियों पर तैनात सेना के जवानों का मनोबल भी बढ़ाया। सेना के स्थानीय कमांडरों ने दोनों अधिकारियों को नियंत्रण रेखा पर मौजूदा समय के बने हालातों पर चर्चा की। उन्होंने सेना के अधिकारियों-जवानों को दिशा निर्देश दिए कि जैसे ही सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन हो उसी समय पाक सेना को कड़ा जवाब दिया जाए। जवाबी कार्रवाई में कोई परहेज नहीं होना चाहिए। दोनों अधिकारियों ने अग्रिम चौकियों में सेना के जवानों से काफी समय तक बातचीत की।

loksabha election banner

जान बचाने के लिए आभार जताया : लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और व्हाइट नाइट कॉप्र्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हर्षा गुप्ता पुंछ सेक्टर के सेक्लु क्षेत्र में भी पहुंचे। यह वही क्षेत्र यहां पर 24 अक्टूबर को सेना का चापर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस चापर में उत्तरी कमान प्रमुख के साथ साथ अन्य अधिकारी भी शामिल थे। रणबीर सिंह ने क्षेत्र के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी शीघ्र मदद से सभी की जान बची। सेना की ओर से किए जा रहे कार्यो से लोगों को अवगत करवाया। 

हीरानगर में पाकिस्तान ने फिर दागे गोले

हीरानगर: आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह आए दिन सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार की रात को भी पाकिस्तान के रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर के रठुआ गांव को निशाना बनाकर मोर्टार तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जो रात साढ़े नौ से सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रही।

गोलाबारी के दौरान गांव के पास मोर्टार गिरने से दलीप कुमार की एक भैंस घायल हो गई। छह नबंवर को भी दलीप कुमार और माडूराम के घरों में गोले गिरे थे। सुबह गोलीबारी बंद होने के बाद बीएसएफ की 19 बटालियन के जवानों, एसओजी, पुलिस ने गांवों के साथ लगते क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। सीमावर्ती लोगों का कहना है कि गोलीबारी के दौरान वह बंकरों में छिपकर रात गुजार लेते हैं, मगर मवेशी सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान लगातार रेंज बढ़ाकर गोलाबारी कर रहा है। इससे अधिक नुकसान हो रहा है।

पाक गोलीबारी में मारे गए युवक के जनाजे में उमड़ी भीड़

पुंछ: मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए 16 वर्षीय शोहीब के जनाजे पर हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के किरनी, कसबा, शाहपुर में नियंत्रण रेखा के साथ सटे रिहायशी इलाको में मोर्टार दागे इस गोलाबारी में दो स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस गोलाबारी में बांडी चेचियां के निवासी शोहीब अहमद पुत्र मोहम्मद बशीर की भी जान चली गई थी। वह अपने घर की छत पर खड़ा था तभी मोर्टार वहां गिरा था। बुधवार दोपहर को बांडी चेचीया में उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिला विकास आयुक्त राहुल यादव और एसएसपी पुंछ भी जनाजे में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.