जम्मू, राज्य ब्यूरो : कश्मीर से कन्याकुमार तक दौड़ कर विश्व रिकार्ड बनाने का अभियान चला रहे सेना के नायक वेलु पी चार दिन में करीब चार सौ किलोमीटर सफर तय कर श्रीनगर से पंजाब के दसुआ तक पहुंच गए हैं। पचास दिन में 4300 किलोमीटर लंबी कश्मीर टू कन्याकुमारी मेराथान पूरी कर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने निकले सेना के अल्ट्रा मैराथान रन्नर नायक वेलू पी हर रोज औसतन 70 से 100 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर लक्ष्य हासिल करने की मुहिम पर हैंं।
एक अप्रैल को श्रीनगर से निकले नायक वेलु ने रविवार सुबह सांबा से दौड़ना शुरू किया था। वह शाम को करीब सौ किलोमीटर का सफर करने के बाद दसुआ में पहुंच गए थे। रास्ते में सेना व लोगों ने नायक वेलु के साथ कुछ दूर तक दौड़ कर भारत माता की जय के नारे बुलंद कर उनका हौसला भी बढ़ाया। इसी बीच रात को दसुआ में रूकने के बाद वह सोमवार सुबह आगे की दौड़ शुरू करेंगे। शुक्रवार को पूरा दिन दौड़ लगाने के बाद वह रात को सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर में रात को रुके थे।
शनिवार को जम्मू पहुंचे नायक वेलु का सांबा रवाना होने से पहले शहर के सतवारी क्षेत्र में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सेना के जवानों, अधिकारियों, उनके परिजनों के साथ क्षेत्र के कई निवासी भी उनका हौंसला बढ़ाने पहुंचे। नया कीर्तिमान बनाने के लिए दौड़ लगा रहे वेलु पी ने इससे पहले सोलह सौ किलोमीटर दौड़ लगाकर रिकार्ड बनाया है। अब वह इससे कठिन दौड़ लगाकर अपना हौंसला आजमा रहे हैं। वह देश व सेना के लिए मैराथान में कई पदक जीत चुके हैं।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस





