जम्मू में सेना के जवान ने फंदे से लटकर की आत्महत्या, शिविर में लटका हुआ मिला शव
जम्मू सैन्य शिविर में एक 45 वर्षीय सेना के जवान नायक वाघ अम्बादे ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उनका शव सुंजवान शिविर में मिला।
-1791108749934_m.webp)
जम्मू में सेना के जवान ने फंदे से लटकर की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो
HighLights
जम्मू सैन्य शिविर में सेना के जवान ने की आत्महत्या।
नायक वाघ अम्बादे का शव सुंजवान शिविर में मिला।
पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पीटीआई, जम्मू। सेना के जवान ने जम्मू सैन्य शिविर में रविवार को फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। सेना के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि 45 वर्षीय सेना के जवान ने फंदा से लटकर आत्महत्या कर ली।
जवान की पहचान महाराष्ट्र निवासी नायक वाघ अम्बादे के रूप में हुई है। उनका शव चन्नी हिम्मत क्षेत्र के सुंजवान शिविर में एक शेड में लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट की जा रही है
