Move to Jagran APP

सैन्य कमांडर ने एलओसी पर तैनात जवानों का बढ़ाया हौसला, ग्रामीणों को सुरक्षा देने का किया वादा

ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि वह भयभीत न हों हमारे जवान देश के साथ आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी तैयार हैं। नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण भी हमारे जवानों जैसे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 12:16 PM (IST)
सैन्य कमांडर ने एलओसी पर तैनात जवानों का बढ़ाया हौसला, ग्रामीणों को सुरक्षा देने का किया वादा
सैन्य कमांडर ने एलओसी पर तैनात जवानों का बढ़ाया हौसला, ग्रामीणों को सुरक्षा देने का किया वादा

जम्मू, राज्य ब्यूरो। सेना की उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे और आंतरिक इलाकों में यूनिटों का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की जिनके गांव नियंत्रण रेखा के बेहद करीब हैं। उन्होंने लोगों की परेशानियों को सुना और सुरक्षा का भरोसा दिया।

loksabha election banner

सेना की चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों के साथ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सैन्य अधिकारियों से सुरक्षा परिदृश्य पर बातचीत की। यूनिटों पर तैनात जवानों और अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट जनरल को आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों और लोगों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलाबारी और आतंकियों की हरकतों से ग्रामीणें को होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। इसके बाद दोनों सैन्य अधिकारी नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में गए और लोगों से भी सुरक्षा हालात पर राय जानी।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि वह भयभीत न हों, हमारे जवान देश के साथ आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी तैयार हैं। नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण भी हमारे जवानों जैसे हैं। ग्रामीणों की ताकत से जवानों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ रही है।

सेना, सुरक्षा बलों और प्रशासन में बेहतर तालमेल

एलओसी से सटे और आतंरिक इलाकों में सैन्य यूनिटों में जवानों का हौसला बढ़ाते हुए सैन्य कमांडर ने कहा कि सेना, सुरक्षा बल, प्रशासन और पुलिस आपसी तालमेल से बेहतर काम कर रहे हैं ताकि दुश्मन के किसी भी नापाक इरादों को विफल बनाया जाए। उन्होंने जवानों से कहा कि वे दुश्मन के नापाक मंसूबे को विफल बनाने के लिए सक्रिय होकर काम करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.