Move to Jagran APP

कश्मीर दौरे पर पहुंचे थलसेना अध्यक्ष, जवानों का हौसला बढ़ाया

राज्य ब्यूरो जम्मू थलसेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने कश्मीर में सेना के जवानों को सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जनरल रावत ने उत्तरी कश्मीर के आतंकवाद ग्रस्त इलाकों का दौरा कर देश के दुश्मनों से लड़ रहे जवानों का हौसला बढ़ाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 09:53 AM (IST)
कश्मीर दौरे पर पहुंचे थलसेना  अध्यक्ष, जवानों का हौसला बढ़ाया
कश्मीर दौरे पर पहुंचे थलसेना अध्यक्ष, जवानों का हौसला बढ़ाया

राज्य ब्यूरो, जम्मू : थलसेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने कश्मीर में सेना के जवानों को सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जनरल रावत ने उत्तरी कश्मीर के आतंकवाद ग्रस्त इलाकों का दौरा कर देश के दुश्मनों से लड़ रहे जवानों का हौसला बढ़ाया।

loksabha election banner

इस मौके पर सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह व चिनार कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो भी थे। थलसेना अध्यक्ष ने सुरक्षा हालात को लेकर बादामी बाग छावनी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान आर्मी कमांडर व कोर कमांडर ने बेहतर समन्वय से कश्मीर में शांति कायम करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सेना इस समय जम्मू कश्मीर में बाबा अमरनाथ यात्रा को कामयाब बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

थलसेना अध्यक्ष ने बाद में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भेंट कर उन्हें राज्य के सुरक्षा हालात, नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ नकारने और सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी जानकारी दी। श्रीनगर राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने स्थायी शांति कायम करने में सेना की भूमिका की भी सराहना की। इस मौके पर सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर के साथ चिनार कोर के कमांडर भी मौजूद थे। बैठक में राज्यपाल से अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इससे पहले थलसेना अध्यक्ष ने सोपोर के आर्मी गुडविल स्कूल मजबग का दौरा कर विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ भेंट की। उन्होंने जोर दिया कि विद्यार्थी शिक्षा की बदौलत अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। हर छात्र को चाहिए कि वह एक लक्ष्य तय कर इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.