थल सेनाध्यक्ष ने लिया सुरक्षा हालात का जायजा
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य दौरे पर आए थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को उत्तरी कमान मुख्
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य दौरे पर आए थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को उत्तरी कमान मुख्यालय का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया।
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी. अनबू ने सेनाध्यक्ष को नियंत्रण रेखा पर हालात की जानकारी दी। सेनाध्यक्ष ने सेना के कमांडरों के साथ भी बैठक कर उनसे दुश्मन से निपटने के लिए की गई तैयारियों पर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश भी जारी किए। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण हालात में तैयारियों के उच्च मापदंड बनाए रखने के लिए भी सेना की सराहना की। सेनाध्यक्ष ने उत्तरी कमान, वायु सेना, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सिस, सिविल प्रशासन और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। इससे पहले शुक्रवार को सेनाध्यक्ष पूर्वी लद्दाख में थे और वहां पर भी उन्होंने चीन सीमा से सटी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।