अर्चना का न्यूटन भाभा पीएचडी प्लेसमेंट के लिए चयन
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू यूनिवर्सिटी के जिनोम रिसर्च लेबोरेटरी ऑफ स्कूल ऑफ बायोटेक्नालॉजी में
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू यूनिवर्सिटी के जिनोम रिसर्च लेबोरेटरी ऑफ स्कूल ऑफ बायोटेक्नालॉजी में पीएचडी स्कॉलर अर्चना भट्ट का न्यूटन भाभा पीएचडी प्लेसमेंट प्रोग्राम के लिए चयन हो गया है। इस प्रोग्राम के लिए चयनित स्कॉलरों को दो से चार महीने के लिए यूनाइटेड किगडम, इंडियन हायर एजूकेशन या रिसर्च इंस्टीट्यूट में प्लेसमेंट मिलता है जहां वे अपनी क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
अर्चना भट्ट जम्मू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के नेतृत्व में पीएचडी कर रही हैं। वह इससे पहले भी डॉ. रतन एस यादव की देखरेख में इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल, एनवायरमेंट एंड रूरल साइंसेस में चार महीने की इंटर्नशिप कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने प्लांट मॉलिक्यूलर एंड जेनेटिक इंजीनयरिग पर काम किया था। इसके अलावा उन्हें ब्रिटिश काउंसिल की ओर से रिवर रूम में आयोजित साइंस एंड पॉलिसी मेकिग समिट में भी आमंत्रित किया जा चुका है। यूके में इंटर्नशिप करने के बाद अर्चना वापस जम्मू यूनिवर्सिटी में अपने अध्ययन के लिए आई थीं।