Jammu Kidnapping case: गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर घंटों बातचीत करना पड़ा महंगा, अराेपित विलायत देहरादून से पकड़ा
विलायत जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसएसपी सांबा कौशल शर्मा का कहना है कि संजय को पुलिस तलाश रही है।
जम्मू, अवधेश चौहान। अपनी गर्लफ्रेंड से घंटों मोबाइल पर बातचीत करना अपहरण कांड में शामिल विलायत सिंह को महंगा पड़ा। पुलिस ने उसके फोन को सर्वेलांस पर रखा और उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। विलायत मूलत: रामबन का रहने वाला है। कुछ वर्षो से वह चंडीगढ़ में किसी ठेकेदार के पास काम करता है, जहां उसका उत्तराखंड में रहने वाली युवती से प्यार हो गया। अपहरण कांड के मुख्य आरोपित संजय स्थानीय होने के नाते चंडीगढ़ में सक्रिय गैंग में शामिल विलायत से काफी करीब हो गया। संजय ने उसका इस्तेमाल किया और उसके मोबाइल नंबर से बच्चे के पिता जोगेंद्र शर्मा को फिरौती के लिए कई बार फोन किया।
पुलिस ने उसके फोन को सर्वेलांस पर रखा। विलायत लगातार अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर घंटों बातें किया करता था। पुलिस की टीम ने उसकी गर्लफ्रेंड का लोकेशन देहरादून में ढूंढ निकाली। पुलिस की टीम बड़ी ब्राह्मणा के एसएचओ दर्शन ¨सह के नेतृत्व में देहरादून पहुंची और विलायत की गर्लफ्रेंड को अपहरण कांड में उसकी भूमिका के बारे में बताया। इसके बाद गर्लफ्रेंड ने भी पुलिस का साथ दिया क्योंकि विलायत उसे धोखे में रखे हुआ था कि वह पढ़ा लिखा है और जल्द उससे शादी कर लेगा। पुलिस के कहने पर गर्लफ्रेंड ने विलायत को देहरादून आने के लिए कहा।
विलायत जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसएसपी सांबा कौशल शर्मा का कहना है कि संजय को पुलिस तलाश रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य सरगना को छोड़ छह आरोपित गिरफ्तार पांचवी कक्षा के छात्र अनिरुद्ध शर्मा के अपहरण की जांच कर रही पुलिस की विशेष टीम ने अभी तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि करीब 16 सह अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। अपहरण कांड के मुख्य सरगना को छोड़ दिया जाए तो इस मामले में संलिप्त सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं। अपहरण कांड में फिरौती वसूलने वाले अंग्रेज सिंह पुलिस की निगरानी में है। एसएसपी सांबा कौशल शर्मा का कहना है कि उसकी पत्नी सेवा कुमारी ने नौ मई को खुदकशी कर ली थी, जिस कारण उसके पति की गिरफ्तारी टाल दी गई है। पत्नी की तेरहवीं की रस्म पूरी होने के बाद उसे जांच टीम के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अंग्रेज सिंह और उसके भांजे धीरज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सात मई को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुकेतर में बच्चे के पिता जोगेंद्र शर्मा और उनके साथ सादा वर्दी में आई पुलिस से फिरौती के रूप में 20 लाख रुपये वसूले थे।
इसके बाद पुलिस की विशेष जांच दल में शामिल विजयपुर के एसएचओ राकेश बांबा ने टीकरी स्थित जंगल गली में अंग्रेज ¨सह के मकान में दबिश दी थी। पत्नी ने अपने पति के अपहरण कांड में शामिल होने पर खुदकशी कर ली। अपहरण कांड के मुख्य सरगना संजय रैना उर्फ संजू को छोड़ दिया जाए तो पुलिस ने अभी तक छह आरोपितों बलबीर सिंह, अमृत, विलायत सिंह, सचिन, अंग्रेज सिंह और उसका भांजा धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप