विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंड में भी डेंगू का डंक जारी, जम्मू-कश्मीर में अब तक 1540 मामले दर्ज; जानें किस जिले में कितने

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:12 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में तापमान में कमी के बावजूद इस साल अब तक डेंगू के 1540 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें ...और पढ़ें

जम्मू में 863 और डोडा में 236 डेंगू के मरीज। (फाइल फोटो)

जम्मू में 863 और डोडा में 236 डेंगू के मरीज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में इस साल 1540 डेंगू मामले दर्ज हुए।

  2. पिछले 24 घंटों में 43 नए मामले सामने आए।

  3. जम्मू जिला डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित, 863 मामले।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तापमान में कमी आने के बावजूद डेंगू के मामले आना जारी है। इस वर्ष अभी तक 1540 मामले आ चुके हैं, जबकि एक मरीजों की मौत हुई है। विशेषज्ञों ने लोगों को स्वयं जागरूक रहने की भी सलाह दी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटों में 243 लोगों की जांच हुई। इनमें से 43 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सबसे अधिक जम्मू जिले में 33 मरीज आए।

वहीं डोडा जिले में पांच, कठुआ में दो, सांबा, रामबन और किश्तवाड़ में एक-एक मामला आया।

जम्मू के बाद डोडा में सबसे ज्यादा मामले

इस वर्ष जम्मू जिले के बाद सबसे अधिक डोडा जिला प्रभावित है। अभी तक जम्मू-कश्मीर में आए कुल मामलों में से 863 मामले जम्मू जिले से हैं, जबकि 236 मामले डोडा जिले में हैं। डोडा में बीते कुछ वर्ष में यह सबसे अधिक मामले आए हैं।

इसके अतिरिक्त सांबा जिले में 206, कठुआ में 61, उधमपुर में 29, रियासी में 22, राजौरी में 34, पुंछ में 14, रामबन में 22, किश्तवाड़ में 13, कश्मीर में सात और अन्य प्रदेशों से 33 मामले सामने आए हैं।

पिछले साल के मुकाबले डेंगू के मामले कम

इस वर्ष हालांकि बीते वर्ष की तुलना में थोड़े कम मामले आए हैं। बीते वर्ष अभी तक 2253 मामले दर्ज हो चुके थे जबकि इस वर्ष अभी तक 1540 मामले ही आए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तापमान में कमी आती रहती है तो मामले कम हो जाएंगे लेकिन नवंबर महीने के अंत तक मामले आते रहते हैं। इस वर्ष डेंगू के कारण सांबा जिले में दो मौतें हुई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एक ही मामले की पुष्टि की है।