विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज होगी नेशनल कॉन्फ्रेंस की अहम बैठक, फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में जुटेंगे विधायक, निर्दलीय MLA भी होंगे शामिल 

Published: Sun, 20 Sep 2026 05:30 AM (IST)

नेशनल कॉन्फ्रेंस की एक अहम राजनीतिक बैठक आज श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में होगी। इसमें सत्र के दौरान ...और पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में जुटेंगे विधायक। फाइल फोटो

फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में जुटेंगे विधायक। फाइल फोटो

HighLights

  1. बैठक की अध्यक्षता डॉ. फारूक अब्दुल्ला करेंगे।

  2. सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी।

  3. विपक्ष से निपटने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सियासत में रविवार, 20 सितंबर को एक अहम राजनीतिक बैठक होने जा रही है। नेशनल कान्फ्रेंस ने अपने विधानमंडल दल की बैठक श्रीनगर में बुलाने का फैसला किया है। बैठक में पार्टी के सभी निर्वाचित विधायक और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक शामिल होंगे। बैठक में सत्ताधारी दल सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले अपने मुद्दों को तय करेगा।

पार्टी के मुख्य सचेतक मुबारक गुल की ओर से जारी आधिकारिक संचार के अनुसार बैठक 20 सितंबर को शाम 4:30 बजे श्रीनगर के बैंक्वेट हाल में होगी। बैठक की अध्यक्षता नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष डा फारूक अब्दुल्ला करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री और विधानसभा में पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में निर्दलीय विधायक उपस्थित रहेंगे

बैठक को विधानसभा और सरकार से जुड़े आगामी कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से जारी सूचना में बैठक के एजेंडे को सार्वजनिक नहीं किया गया है। आधिकारिक तौर पर इतना ही कहा गया है कि बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधानसभा सदस्य तथा सरकार का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक उपस्थित रहेंगे।

मुख्य सचेतक मुबारक गुल ने सभी संबंधित विधायकों से निर्धारित समय और स्थान पर उपलब्ध रहने को कहा है। बैठक से पहले जारी नोटिस में विधायी और सरकार से जुड़े मामलों पर चर्चा का संकेत दिया गया है, लेकिन किन विशिष्ट मुद्दों पर विचार होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

सामाजिक मुद्दे पर चर्चा करेंगे

मुबारक गुल ने कहा कि बैठक में हम सत्र के दौरान उठाए जाने वाले राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विपक्ष से कैसे मुकाबला करना है, इस पर चर्चा होगी। सदन सुचारू रूप से चले इस पर बात होगी। विधानसभा की कार्यवाहीके दौरान विधायकों के बीच समन्वय और आगामी विधायी गतिविधियों पर ही मुख्य रूप से चर्चा रहेगी।