बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, SHO ने पहुंचाया अस्पताल; दर्शन करवाकर फिर साथियों से मिलाया
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर पौनी पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्वस्थ होने ...और पढ़ें

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत। फोटो जागरण
HighLights
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी।
एसएचओ पौनी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जान बचाई।
पुलिस ने शिवखोड़ी दर्शन कराए, श्रद्धालु ने सराहा।
संवाद सहयोगी, पौनी (ऊधमपुर)। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान सुंदरबनी से शिवखोडी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के काफिले में शामिल एक यात्री की कोठियां लंगर के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद एसएचओ पौनी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी में पहुंचाया।
स्वास्थ्य में सुधार होने के श्रद्धालु देवराज शर्मा 45 पुत्र नागेश्वर शर्मा निवासी पलामू झारखंड नहीं भोले बाबा के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद पुलिस ने शिवखोड़ी के लिए वाहन की व्यवस्था की और उसके बाद आगे भोले बाबा के दर्शन करवाने के बाद उक्त श्रद्धालुओं को उसके बाकी सहयोगियों से मिलाया।
भोले बाबा के दर्शन करने और पुलिस के सहयोग के बाद उक्त श्रद्धालु ने सराहना करते हुए कहा अगर पौनी पुलिस तात्पर कदम नहीं उठाती तो आज शायद वह जीवित नहीं होते क्योंकि उन्हें ब्लड प्रेशर और मधुमेह की गंभीर बीमारी थी उससे उनका ब्लड प्रेशर काफी धीमा हो गया था।
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दिदार सिंह ने कहा एसएचओ पौनी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पहले बीमार श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया और उसके बाद विशेष वाहन की व्यवस्था करवाई, ताकि वे सुरक्षित रूप से शिवखोडी पहुंचकर दर्शन करने के बाद अपने बाकी सहयोगियों से मिल सके।
उन्होंने कहा एसएचओ पौनी का यह प्रयास वास्तविक जनसेवा, सहानुभूति, मानवता और जिम्मेदार पुलिसिंग की भावना को दर्शाता है। वहीं, रविवार को भी बाबा बुड्ढा अमरनाथ के करीब 2500 श्रद्धालुओं का पांचवा जत्था भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापिस लौटा है।
