Amit Shah ने श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा छठी पातशाही में शीश नवाकर देश-जम्मू-कश्मीर की प्रगति की अरदास की
अमित शाह जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलिदानी मुदस्सर अहमद के उड़ी स्थित घर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने गए। उन्होंने बलिदानी के परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर देर शाम श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा छठी पातशाही में शीश नवाकर देश और जम्मू-कश्मीर की प्रगति की अरदास की।
जम्मू, जेएनएन। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गत सोमवार से जारी तीन दिवसीय दौरे का अंतिम दिन काफी व्यस्त भरा रहा। बुधवार सुबह बारामुला में रैली को संबोधन करने के उपरांत अमित शाह जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलिदानी मुदस्सर अहमद के उड़ी स्थित घर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने गए। उन्होंने बलिदानी के परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर देर शाम श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा छठी पातशाही में शीश नवाकर देश और जम्मू-कश्मीर की प्रगति की अरदास की।
श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा छेंवी पातशाही में शीश नवाकर देश और जम्मू-कश्मीर निवासियों की प्रगति, उन्नति तथा उत्तम स्वास्थ्य के लिए अरदास की।
सिख गुरुओं का बलिदान व शिक्षाएं सदैव हमें राष्ट्रहित व जनकल्याण हेतु प्रेरित करती रहेंगी।
वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह! pic.twitter.com/HdCjTRMqk8— Amit Shah (@AmitShah) October 5, 2022
ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਛੇਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ, ਉੱਨਤੀ ਅਤੇ ਚੰਗੀ ਸਿਹਤ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ।
ਸਿੱਖ ਗੁਰੂਆਂ ਦੀਆਂ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਅਤੇ ਉਪਦੇਸ਼ ਸਾਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਿੱਤਾਂ ਅਤੇ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦੇ ਰਹਿਣਗੇ।
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਦਾ ਖਾਲਸਾ, ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਦੀ ਫਤਿਹ! pic.twitter.com/qSLc3QLYTE— Amit Shah (@AmitShah) October 5, 2022