विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra: छड़ी मुबारक की पूजा के साथ ही अमरनाथ यात्रा का हुआ समापन, 4.42 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Thu, 31 Aug 2023 11:34 AM (IST)

श्री अमरनाथ यात्रा की छड़ी मुबारक आज तड़के पवित्र गुफा में पहुंची। छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ अमरनाथ यात्रा ...और पढ़ें

श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में स्वामी अमरनाथ जी के मुख्य पूजन का दृश्य
श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में स्वामी अमरनाथ जी के मुख्य पूजन का दृश्य

जम्मू, जागरण संवाददाता: श्री अमरनाथ यात्रा की छड़ी मुबारक (Chhadi Mubarak) आज तड़के पवित्र गुफा में पहुंची। छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ अमरनाथ यात्रा का समापन हुआ। सूर्योदय से पहले अमरनाथ के पवित्र मंदिर में ले जाया गया। पवित्र गुफा में भगवान शंकर की पूजा के साथ ही इस वर्ष की तीर्थ यात्रा का पूजा में मुख्य दर्शन और मुख्य पूजा का अनुष्ठान भी संपन्न हो गया। पवित्र 'छड़ी मुबारक' की रस्में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के समापन का प्रतीक हैं।

श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए छड़ी मुबारक बुधवार को शेषनाग से पंजतरणी के लिए हुई थी। वीरवार, 31 अगस्त को पंजतरणी से छड़ी मुबारक पवित्र गुफा पहुंची और पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ ही 62 दिन की बाबा अमरनाथ की यात्रा संपन्न हो गई।

बाबा अमरनाथ यात्रा में इस बार 4.42 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। यात्रा संपन्न होने के बाद यात्रा के दोनों मार्गों पर सफाई का अभियान चलेगा। 

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मंडी क्षेत्र में ऐतिहासिक बूढ़ा अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा भी रक्षा बंधन के दिन समाप्त हुई।